
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एलजी ने अपने मीड रेंज स्मार्टफोन की श्रेणी में एक और नया मोबाईल जोड़ दिया है। एलजी की आरे से एक्स500 लॉन्च किया गया है। एलजी का यह फोन बड़ी बैटरी से लैस है जिसे एक बार चार्ज करने के बाद 20 घंटों तक लगातार वीडियो देखी जा सकती है। कंपनी की ओर से यह फोन अभी साउथ कोरिया में पेश किया गया है लेकिन यह जल्द ही भारतीय बाजार में भी दस्तक दे सकता है।
जियो के स्पीड के आगे सभी कंपनियां हुई फिसड्डी, जानें पूरा मामला
एलजी एक्स500 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशनस् की बात की जाए तों कंपनी की ओर से इसे 5.5-इंच की डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट पर कार्य करता है। कंपनी की ओर से इसमें 2जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए एक्स500 के बैक पैनल पर जहां 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं इस फोन के फ्रंट पैनल पर 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 4,500एमएएच की बैटरी है जो मात्र एक घंटे में 50 प्रतिशत तक चार्ज होने की क्षमता रखती है।
8जून से सेल पर जाएगा मोटो का सबसे दमदार फोन
एलजी एक्स500 आगामी 9 जून से दक्षिणी कोरिया में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा जहां इस फोन की कीमत 285 यूएस डॉलर रखी गई है। उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले समय में इस फोन को भारत में भी लाया जाएगा और यहां भी इस फोन की कीमत इतनी ही यानि तकरीबन 18,000 रुपये होगी।





















