New Communication Rule कल से होंगे लागू, सरकार करेगी सभी फोन कॉल रिकॉर्ड! क्या आपको मिला यह मैसेज?

Join Us icon

इंडिया में New Communication Rule लागू होने जा रहे हैं! इन नियमों के तहत हर व्यक्ति की फोन कॉल्स को रिकॉर्ड किया जाएगा तथा WhatsApp, Facebook व Twitter सहित सभी तरह के Social Media चैनल्स पर सरकार अपनी नजर रखेगी! क्या आपके व्हाट्सऐप नंबर पर भी ऐसा मैसेज फॉरवर्ड होकर आया है? इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार द्वारा ‘नए संचार नियम’ के तहत सोशल मीडिया और फोन कॉल की निगरानी की जाएगी। अगर आप इन New Telecom Rules को लेकर कन्फ्यूजन में है तो आगे हमने आपके सभी सवालों के जवाब दिए हैं।

क्या है New Telecom Rules / New Communication Rule?

‘भारत सरकार नए संचार नियम लागू करने जा रही है’, ऐसी ही जानकारी देता एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है और लोग व्हाट्सऐप तथा इंटरनेट पर इसे धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं। इस Viral Message को पढ़कर लोग हैरान और परेशान हुए जा रहे हैं। मैसेज में दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार द्वारा ‘नए संचार नियम’ के तहत सोशल मीडिया और फोन कॉल की निगरानी की जाएगी। अगर आपने अभी तक यह मैसेज नहीं पढ़ा है तो आगे हमने बिना कोई छेड़छाड़ किए उस वायरल मैसेज को ज्यों का त्यों लिखा है।

Kon Banega karodpnew Communication Rules viral message indian govt record phone callati KBC Fraud WhatsApp

यह है नए संचार नियम का वायरल मैसेज

व्हाट्सऐप और फोन कॉल के लिए नए संचार नियम कल से लागू होंगे :-

01. सभी कॉल रिकॉर्ड की जाएंगी।
02. सभी कॉल रिकॉर्डिंग सहेज ली जाएंगी।
03. व्हाट्सऐप, फेसबुक, ट्विटर और सभी सोशल मीडिया पर नजर रखी जाएगी।
04. जो नहीं जानते उन्हें बता दें
05. आपके उपकरण मंत्रालय प्रणाली से जुड़े होंगे।
06. सावधान रहें कि किसी को गलत संदेश न भेजें।
07. अपने बच्चों, भाइयों, रिश्तेदारों, दोस्तों, परिचितों को बताएं कि आपको उनकी देखभाल करनी चाहिए और शायद ही कभी सोशल साइट्स चलाते हैं।
08. राजनीति या मौजूदा हालात पर सरकार या प्रधानमंत्री के सामने आपका कोई भी पोस्ट या वीडियो.. मत भेजो।
09. वर्तमान में किसी भी राजनीतिक या धार्मिक विषय पर संदेश लिखना या संदेश भेजना अपराध है.. ऐसा करने पर बिना वारंट के गिरफ्तारी हो सकती है।
10. पुलिस नोटिफिकेशन जारी करेगी… फिर साइबर क्राइम.. फिर होगा कार्रवाई, यह बेहद गंभीर है।
11. कृपया आप सभी, समूह के सदस्य, प्रशासक,.. कृपया इस विषय पर विचार करें।
12. सावधान रहें कि गलत संदेश न भेजें और सभी को बताएं और इस विषय पर ध्यान दें।
13. कृपया इसे साझा करें।

2 gb data plan at cheap price

नए संचार नियम की सच्चाई

यह सच है कि भारत सरकार देश तथा देशवासियों के हित में समय-समय पर कोई न कोई नियम या स्कीम लाती रहती है जिससे लोगों के हितों की सुरक्षा हो और उन्हें अधिक सुविधाएं मिलें। लेकिन अगर नए संचार नियम की बात करें तो व्हाट्सऐप तथा इंटरनेट पर वायरल हो रहा यह मैसेज पूरी तरह से फर्जी है, झूठ है। इंडियन गर्वनमेंट की ओर से अभी कोई भी New Telecom Rules या New Communication Rule नहीं लाया गया है। तथा सरकार की बिल्कुल भी मंशा नहीं है कि आम जनता की कॉल रिकॉर्डिंग की जाए तथा उनके निजता के अधिकार के साथ समझौता किया जाए।

new Communication Rules viral message indian govt record phone call

पीआईबी फैक्टचेक ने वायरल मैसेज की पड़ताल करते हुए इसे फ़र्ज़ी करार दिया है। यह मैसेज पूरी तरह से गलत और नकली है। 91मोबाइल्स अपने पाठकों से हमेशा की तरह अनुरोध करता है कि बिना किसी आधिकारिक सूचना या जानकारी प्राप्त किए किसी भी तरह के मैसेज आगे फॉरवर्ड न करें। साथ ही जो मैसेज लोगों के बीच भ्रांति फैलाते हैं, उन मैसेज को भेजने वाले यूजर्स से भी उन्हें शेयर न करने की सलाह दें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here