
Infinix ने भारत में नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इससे पहले इनफिनिक्स ने Smart 6 Plus को भारत में लॉन्च किया था। अब कंपनी भारत में Infinix Hot 12 Pro स्मार्टफोन को लेकर आई है। इनफिनिक्स का यह फोन Hot 12 सीरीज का दूसरा फोन है। इससे पहले कंपनी Infinix Hot 12 Play को लॉन्च कर चुकी है। Infinix भारत में Hot 12 सीरीज के और भी स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। Infinix Hot 12 Pro कंपनी के लेटेस्ट सीरीज का मोस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन है। इनफिनिक्स का यह फोन दो स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। यह फोन पॉलीकार्बोनेट बैक के साथ ब्लू और लाइटबस्टर ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इनफिनिक्स के इस फोन को दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और दूसरी डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं।
Infinix Hot 12 Pro की कीमत
Infinix Hot 12 Pro स्मार्टफोन को भारत में दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। इस फोन का बेस वेरिएंट 6GB की रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है, जिसकी कीमत 10,999 रुपये है। इस फोन का दूसरा वेरिएंट 8GB + 128GB ऑप्शन के साथ 11,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इस फोन के साथ ICICI Bank और Kotak Bank पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट (1000 रुपये तक) मिलेगा। यानी फ़ोन को 9,999 रुपये की इफेक्टिव प्राइसिंग पर ख़रीदा जा सकता है। Hot 12 Pro की सेल फ्लिपकार्ट पर 8 अगस्त से शुरू होगी।
Infinix Hot 12 Pro स्पेसिफिकेशन्स

Infinix Hot 12 Pro स्मार्टफोन में 6.6-इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन के फ्रंट में वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। इनफिनिक्स का यह फोन Unisoc T616 SoC पर रन करता है। यह भी पढ़ें : Vivo V25 Pro स्मार्टफोन 66W फास्ट चार्ज और 32MP फ्रंट कैमरा के साथ होगा लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत
इनफिनिक्स के इस फ़ोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फ़ोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इस फोन के फ्रंट में 8MP कैमरा दिया गया है। Infinix Hot 12 Pro में 5000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग दिया गया है। फोन में USB Type-C पोर्ट, रियर माउंट फिंगरप्रिंट स्कैनर, 3.5mm हेडफोन जैक और डुअल सिम कार्ड स्लॉट दिया गया है। यह फोन Android 12 पर आधारित XOS 10.6 पर रन करता है।




















