
BSNL 5G के लिए हो सकते है आपको इंतजार करना पड़े। लेकिन, अगर आप बीएसएनएल यूजर्स (BSNL Users) हैं तो कंपनी के पास सस्ते रिचार्ज की एक लंबी लिस्ट मौजूद है। इन रिचार्ज (BSNL Recharge) कीमत और मिलने वाले बेनिफिट्स को देखें तो शायद ही प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां जैसे Jio, Airtel और Vodafone Idea इसे टक्कर दे पाएं। इसी को देखते हुए इस आर्टिकल में हम आपको बीएसएनल के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने वाला हैं, जिसकी कीमत 100 रुपये के आस-पास है, लेकिन, इसमें 50 दिनों की वैलिडिटी के साथ डाटा और कॉलिंग का लाभ मिलता है। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में…
BSNL का 107 रुपये का रिचार्ज
प्लान की कीमत 107 रुपये है। वहीं, यह प्लान उन लोगों के लिए खास है, जो कम कीमत में अपने नंबर को चालू रखना चाहते हैं। रिचार्ज प्लान में जैसा कि हमने बताया कि आपको 50 दिनों की वैलिडिटी दी जाती है। इसके अलावा 50 दिनों के लिए बीएसएनएल ट्यून्स की सुविधा भी मुफ्त में मिलती है। इसे भी पढ़ें: Jio को BSNL का करारा जवाब! 94 रुपये के रिचार्ज में दे रहा 45 days validity, 3GB Data और Calling फ्री

3GB डाटा और कॉलिंग फ्री
50 दिन की वैधता के अलावा प्लान में कॉलिंग और डाटा का भी लाभ मिल रहा है। प्लान में इंटरनेट के लिए इसमें 3GB डाटा और कॉलिंग के लिए 200 मिनट मिलते हैं। इसके अलावा प्लान में किसी प्रकार का कोई SMS लाभ नहीं मिलेगा। इसे भी पढ़ें: BSNL 2022 के बेस्ट रिचार्ज, इनके सामने Jio-Airtel के प्लान भी हैं पानी कम!

BSNL 4G Services
5G in India बेहद जल्द सच होने जा रहा है। Jio, Airtel और Vi जैसी कंपनियां जहां 5G Services लॉन्च करने की तैयारी कर रही है वहीं देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अभी पूरे देश में अपना 4G Network भी चालू नहीं कर पाई है। साधनों के अभाव में जी रही बीएसएनएल के पुनः प्रवर्तन के लिए कल केंद्रीय कैबिनेट ने कई बड़े फैसले लिए हैं। इनके तहत BSNL को बड़ी वित्तिय सहायता प्रदान की जाएगी तथा कंपनी देश में नए मोबाइल टॉवर लगाकर दूर दराज के ईलाकों में अपनी 4G Services की शुरूआत करेगी।












