Airtel 5G Launch से पहले ग्राहकों की हुई मौज, 60 दिन के साथ 90 दिन चलने वाला Recharge हुआ लॉन्च

Join Us icon

Airtel 5G Service शुरू होने से पहले टेलीकॉम कंपनी ने अपने ग्राहकों को खुश करते हुए दो नए Recharge Plan पेश किए हैं। कंपनी द्वारा पेश किए इन रिचार्ज प्लान को 60 दिन की वैधता व 90 दिन की वैधता के साथ लाया गया है। इससे पहले कंपनी के पास इतनी Validity के साथ कोई रिचार्ज प्लान नहीं थे। लेकिन, अब कंपनी के पास दो ऐसे रिचार्ज हैं जो लंबी वैलिडीटी के साथ अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और डेली इनटरनेट डाटा की पेशकश करते हैं। आइए आगे आपको Airtel New Recharge Plan के बारे में पूरी जानकरी देते हैं।

Airtel New Recharge Plan

कंपनी ने अपनी साइट पर चुपके से दो रिचार्ज प्लान को लिस्ट कर दिया है, जिनकी कीमत क्रमश: 519 रुपये व 779 रुपये है। इन दोनों ही रिचार्ज प्लान में 60 दिन की वैधता व 90 दिन की वैधता ऑफर की जाती है। इतना ही नहीं दोनों रिचार्ज प्लान में फ्री कॉलिंग, डाटा और एसएमएस का लाभ भी मिल रहा है। आइए आगे आपको प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

Airtel chpeast 28 days vailidity recharge plan rs 99 data calling minutes

Airtel 90 Days Recharge Plan

Airtel द्वारा पेश किए गए रिचार्ज प्लान की कीमत 779 रुपये है और इस प्लान को एयरटेल ने अपनी साइट के साथ ही अपने ऐप पर Truly Unlimited कैटेगरी में लिस्ट किया हुआ है। प्लान में 90 दिनों की वैधता के साथ ही कॉलिंग, डाटा और एसएमएस के अलावा कई एडिशनल बेनिफिट्स भी ऑफर किए जा रहे हैं।

screenshot-2022-08-12-at-5-36-55-pm

Airtel Prepaid यूजर्स के लिए पेश किए गए इस Recharge Plan में ग्राहकों को 90 दिनों की वैधता के अलावा डेली 1.5GB डाटा की पेशकश की जा रही है। इस प्लान में कुल 135जीबी डाटा मिलेगा। वहीं, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 100 SMS का लाभ भी ऑफर किया जा रहा है।

Airtel 60 Days Recharge Plan

Airtel द्वारा पेश किए गए 60 दिन वैधता वाले रिचार्ज प्लान की कीमत 519 रुपये है और इस प्लान को एयरटेल ने अपनी साइट के साथ ही अपने ऐप पर Truly Unlimited कैटेगरी में लिस्ट कर दिया है। आप रिचार्ज को ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से अपने नंबर पर करा सकते हैं। प्लान में 60 दिनों की वैधता के साथ ही कॉलिंग, डाटा और एसएमएस के अलावा कई एडिशनल बेनिफिट्स भी ऑफर किए जा रहे हैं।

airtel-rs-519-plan

Airtel Prepaid यूजर्स के लिए पेश किए गए इस Recharge Plan में ग्राहकों को 60 दिनों की वैधता के अलावा डेली 1.5GB डाटा दिया जा रहा है। यानी प्लान में कुल 90जीबी डाटा मिलेगा। वहीं, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 100 SMS का लाभ भी ऑफर किया जा रहा है।

एडिशनल बेनिफिट्स

दोनों ही रिचार्ज में कंपनी आपको एडिशनल बेनिफिट में फ्री हेलो ट्यून और विंक म्यूजिक एप का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। इसके अलावा फास्ट टैग पर 100 रुपये का कैशबैक और 3 महीने के लिए 24/7 का सर्किल का लाभ दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here