Jio Offer: 15 दिन तक एकदम फ्री मिलेगा डाटा और सभी सर्विसेज, जल्दी करें आज है आखिरी दिन

Join Us icon

Reliance Jio Offer: भारत के 75 वें स्वतंत्रता दिवस को सेलिब्रेट करते हुए हाल ही में Reliance Jio ने मोबाइल यूजर्स के लिए कुछ नए ऑफर व प्रीपेड प्लान (Jio Recharge Plan) का ऐलान किया है। वहीं, इस बार कंपनी ने JioFiber इंडिपेंडेंस-डे ऑफर ‘हर घर तिरंगा, हर घर जियोफाइबर’ को भी पेश किया था। इस ऑफर के तहत नए ग्राहकों को एक्टिवेशन के समय चुने गए प्लान का 15 दिनों का फ्री लाभ दिए जा रहे हैं। लेकिन, ऑफर का फायदा उठाने की आज आखिरी तारीख है। इसलिए अगर आप भी 15 दिनों के लिए फ्री सर्विसेज का लाभ लेना चाहते हैं तो जल्द करें…

16 अगस्त है लास्ट डेट

आपको बता दें कि यह ऑफर उन सभी नए ग्राहकों के लिए अभी भी उपलब्ध है जो 12 अगस्त से 16 अगस्त, 2022 के बीच JioFiber पोस्टपेड एंटरटेनमेंट बोनान्जा प्लान के साथ नए JioFiber कनेक्शन को चुनते हैं। वहीं, एक्टिवेशन को 19 अगस्त, 2022 तक पूरा करने की जरूरत है। इसे भी पढ़ें: Jio Airtel 5G Launch: लॉन्च डेट, 5G SIM, 5G प्लान, 5G स्पीड, 5G बैंड

jiofiber-offer

JioFiber इंडिपेंडेंस-डे ऑफर

यह ऑफर नए JioFiber ग्राहकों द्वारा लिए जाने वाले Post-Paid entertainment bonanza plans (Rs 499, Rs 599, Rs 799, Rs 899 plans) पर ही मिलेगा। वहीं, 6/12 महीने के प्लान पर ही इस ऑफर का लाभ लिया जा सकेगा। लाभ लेने के लिए ग्राहकों को कंपनी के MyJio (MyVouchers section) में जाना होगा, जहां Discount cash voucher मिलेगा। इसे भी पढ़ें: क्या 4G SIM पर मिलेगी 5G सर्विस, या नए SIM की होगी जरूरत

Reliance Jio Fiber plan inr 351 monthly rs 199 weekly 10mbps speed internet data benefits

Jio Fiber Plans

  • JioFiber का 499 रुपये वाला प्लान: JioFiber के 499 रुपये वाले प्लान में GST अलग से लगेगी। वहीं, प्लान में 30 Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा ऑफर किया जा रहा है। साथ ही इसमें Universal +, ALTBalaji, Eros Now, Lionsgate Play, JioCinema, ShemarooMe और JioSaavn का फ्री एक्सेस मिलता है।
  • JioFiber का 599 रुपये वाला प्लान: इस प्लान में भी बिल पर GST अलग से देनी होगी। प्लान में ग्राहकों को 30 Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा प्लान में Hotstar, SonyLIV, Zee5, Voot Select, Voot Kids, Sun NXT, Hoichoi, Discovery+, Universal +, ALTBalaji, Eros Now, Lionsgate Play, JioCinema, ShemarooMe और JioSaavn का फ्री एक्सेस मिलेगा।
  • JioFiber का 799 रुपये वाला प्लान: इस प्लान में भी बिल पर अलग से GST लागू होगी। प्लान में 100 Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा और Universal +, ALTBalaji, Eros Now, Lionsgate Play, JioCinema, ShemarooMe और JioSaavn जैसे ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है।
  • JioFiber का 899 रुपये वाला प्लान: JioFiber के दूसरे प्लान की तरह ही इस Plan में भी GST लगेगी। प्लान में 100 Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा के साथ Hotstar, SonyLIV, Zee5, Voot Select, Voot Kids, Sun NXT, Hoichoi, Discovery+, Universal +, ALTBalaji, Eros Now, Lionsgate Play, JioCinema, ShemarooMe और JioSaavn का सब्सक्रिप्शन फ्री ऑफर किया जा रहा है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here