Jio-Airtel को परेशान करने वाला BSNL का जबरदस्त ऑफर, इन दो रिचार्ज पर मिल रहा एक्सट्रा 75GB डाटा

Join Us icon

BSNL Offer: BSNL के पोर्टफोलियो में आपको दूसरी कंपनियों के मुकाबले कई सस्ते रिचार्ज (BSNL Recharge Plan) प्लान्स मिल जाएंगे। वहीं, कंपनी समय समय पर कंज्यूमर्स के लिए कई आकर्षक ऑफर्स भी लाती रहती है। साथ ही अब इस कड़ी में (BSNL) ने अपने यूजर्स को खुश करते हुए दो प्रीपेड प्लान्स (BSNL Recharge Plan 2022) पर 31 अगस्त, 2022 तक एक्स्ट्रा डाटा देने का ऐलान किया है। इस ऑफर में दो प्रीपेड प्लान 2,399 रुपये और 2,999 रुपये शामिल हैं। दोनों ही प्लान्स के साथ, यूजर्स को ऑफर अवधि के भीतर रिचार्ज करने पर एडिशनल डाटा बिना किसी कीमत के ऑफर किया जा रहा है। आइए आगे देखते हैं कि क्या है ये पूरा ऑफर।

बीएसएनएल का शानदार ऑफर

बीएसएनएल अपने 2399 रुपए और 2999 रुपये वाले प्लान साथ 75GB डाटा एक्स्ट्रा दे रही है। इस एक्ट्रा डाटा के लिए कंपनी यूजर्स से किसी प्रकार का कोई शुल्क भी नहीं लेगी। लेकिन, इस लाभ का फायदा लेने के लिए यूजर्स को रिचार्ज इस महीने की आखिरी डेट यानी 31 अगस्त 2022 से पहले कराना होगा। यह ऑफर उन लोगों के लिए बेस्ट है जो एक साथ साल भर की वैधता वाले प्लान की तलाश में हैं। इसे भी पढ़ें: Jio Airtel BSNL के स्पेक्ट्रम बैंड का ऐसे करें पता
bsnl-offer

BSNL Rs 2999 Recharge

BSNL के 2999 रुपये वाले रिचार्ज में यूजर्स को 365 दिनों की वैधता मिलती है। इसके अलावा प्लान में यूजर्स को डेली 3GB डाटा दिया जाता है। इसके अलावा यूजर्स को फ्री में 75GB data एक्स्ट्रा मिलेगा। इस हिसाब से ग्राहकों को 1170GB कुल डाटा इस्तेमाल के लिए दिया जाएगा। वहीं, इस प्लान में वॉयस कॉलिंग अनलिमिटेड मिलती है। साथ ही रिचार्ज में प्रतिदिन 100 SMS, PRBT और Eros Now का 30 दिनों का फ्री एक्सेस भी मिलता है। इसे भी पढ़ें: Jio 2999 vs BSNL 2022 Plan, किस कंपनी का प्लान है बेहतर और कौन दे रही है ज्यादा फायदा ?

bsnl prepaid plans price increase

BSNL का 2399 रुपये वाला प्लान

BSNL के 2399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में भी 365 दिनों की वैधता मिलती है। वहीं, यूजर्स को प्लान में डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं। वहीं अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो ओटीटी का फायदा देते हुए कंपनी अपने प्लान में 30 दिन के लिए इरोज़ नाउ का भी फ्री सब्सक्रिप्शन प्रदान करती है। इसके अलावा रिचार्ज में भी यूजर्स को 75 GB डाटा एकस्ट्रा मिलता है। इस बिसाब से ग्राहकों को 803 GB का कुल डाटा इस्तेमाल के लिए मिलेगा। साथ ही प्लान में 30 Days के लिए PRBT का लाभ मिलेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here