
Airtel 5G Plans Price: सरकार ने 5जी स्पेक्ट्रम (5G Spectrum) की नीलामी कर दी है और कंपनियों को इसका आवंटन हो चुका है। वहीं, अब लोगों को उम्मीद है कि टेलीकाॅम ऑपरेटर जैसे Airtel, Reliance Jio और Vodafone Idea इंडिया में अपने 5G Network को लाइव करें। लेकिन, 5जी के आने से पहले इस बात को लेकर चिंता है कि इस गोली की स्पीड में इंटरनेट प्रोवाइड कराने वाली इस सर्विस के लिए लोगों को जेब कितनी ढीली करनी होगी। हालांकि, अभी इस मामले पर किसी भी टेलीकॉम कंपनी ने खुलासा नहीं किया है। लेकिन, अब Airtel ने हिंट दिया है कि 5जी रिचार्ज प्लान सस्ते होंगे या महंगे।
Airtel 5G रिचार्ज प्लान सस्ते होंगे या महंगे?
Mint को दिए इंटरव्यू में टेलीकॉम कंपनी एयरटेल को ऑपरेट करने वाली कंपनी भारती एंटरप्राइजेज (Bharti Enterprises) के vice-chairman Akhil Gupta ने बताया कि भले ही दूरसंचार प्रमुख सुपरफास्ट नेटवर्क के लिए प्रीमियम नहीं ले सकता है, लेकिन ग्राहकों को ज्यादा कीमत वाले टैरिफ देखने को मिल सकते हैं। यह ग्राहकों के लिए एक संकेत है कि आने वाले समय में Airtel 5G Recharge Plan के प्राइस ज्यादा हो सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Airtel 5G Launch से पहले ग्राहकों की हुई मौज, 60 दिन के साथ 90 दिन चलने वाला Recharge हुआ लॉन्च

अपने इंटरव्यू में गुप्ता ने कहा, “मेरी भावना यह है कि 5G बहुत तेज़ी से बढ़ेगा और जिसके पास 5G हैंडसेट होगा उसे 5G मिलेगा। वे अधिक उपभोग करेंगे और स्वचालित रूप से एक उच्च टैरिफ योजना में जाएंगे। इसके परिणामस्वरूप उच्च राजस्व प्राप्त होगा,” उन्होंने कहा, “मुझे वास्तव में नहीं लगता कि प्योर प्रीमियम 5G जैसा कुछ होने जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा हम थोड़ी ज्यादा कीमत वाले टैरिफ के साथ 5जी देना शुरू कर सकते हैं।
Airtel ने 5जी स्पेक्ट्रम के लिए किया 4 साल का एडवांस पेमेंट
गौरतलब है कि हाल ही में एयरटेल ने 5जी नेटवर्क जल्द से जल्द चालू करने की राह में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने दूरसंचार विभाग को 4 साल का अग्रिम भुगतान यानी एडवांस पेमेंट कर दी है। Airtel ने DoT को 4 साल के 8312 करोड़ रुपये दिए हैं। इसे भी पढ़ें: Jio के जवाब में Airtel चुपके से लाया 90 दिन वाला Recharge, 135GB डाटा के साथ मिलेगी अनलिमिटेड कॉल

एयरटेल के अनुसार 5जी स्पेक्ट्म नीलामी के बाद कंपनी को देने को कहा गया था तथा बाकी के बचे पैसे अगले 19 सालों तक देने का ऑप्शन था। लेकिन अपनी योजना के तहत एयरटेल ने सीधे 8312 करोड़ की पेमेंट कर दी है। बता दें कि Airtel ने 900MHz, 1800MHz, 2100MHz और 2300MHz बैंड के साथ 3.5GBPS बैंड और 26 गीगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम पर पैसा लगाया है। इन बैंड्स की खूबी है कि ये कम लागत पर 100 गुणा बेहतर कवरेज देने की क्षमता रखते हैं।



















