
iQOO को लेकर चर्चा है कि कंपनी बेहद जल्द भारत में अपनी ‘जे़ड6 सीरीज़’ को बढ़ाने वाली है और इसमें iQOO Z6X या Z6 Lite स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी ने हालांकि अभी तक इस मोबाइल फोन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन इंडिया आने से पहले ही यह स्मार्टफोन आईकू ज़ेड 6 एक्स कंपनी की होम मार्केट में चीन में लॉन्च हो गया है। iQOO Z6X 144Hz Display, 8GB RAM, MediaTek Dimensity 810 चिपसेट और 6000mAh Battery सपोर्ट करता है।
iQOO Z6x 5G की स्पेसिफिकेशन्स
आईकू ज़ेड6एक्स स्मार्टफोन कंपनी की ओर से 20ः9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गाय है जो 2408 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.58 इंच की बड़ी डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है तथा 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है।

एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च हुआ है जो ओरिजन ओएस ओशियन के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर काम करने वाला आक्टाकोर प्रोसेसर तथा 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डिमेनसिटी 810 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह फोन माली-जी57 जीपीयू सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के आईकू ज़ेड 6एक्स में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले मैक्रो लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह आईकू मोबाइल एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

iQOO Z6x डुअल सिम फोन है जो 5जी व 4जी दोनों नेटवर्क पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 6,000एमएएच की ताकतवर बैटरी सपोर्ट करता है।

iQOO Z6x 5G की कीमत
आईकू ज़ेड 6एक्स तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन के बेस वेरिएंट में 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत CNY 1,199 (तकरीबन 14,000 रुपये) है। इसी तरह iQOO Z6x 8GB + 128GB वेरिएंट CNY 1,399 (तकरीबन 16,300 रुपये) और iQOO Z6x 8GB + 256GB वेरिएंट CNY 1,599 (तकरीबन रुपये 18,600 रुपये) प्राइस पर लॉन्च हुआ है। इस फोन को Black, Blue और Orange कलर में पेश किया गया है।









