
5G Launch Date in India: भारत में आने वाली 5G सर्विस को बेस्ब्री से इंतजार कर लोगों को जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है। सरकार से लेकर टेलीकॉम कंपनियां मोबाइल संचार तकनीकी की 5वीं पीढ़ी (5G Launch) को लेकर पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रही हैं। हालांकि, अभी तक 5G सर्विसेज रोलआउट (5G rollout in India) की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन, अब केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐलान किया कि 5जी सर्विस 12 अक्टूबर तक शुरू की जाएंगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उसके बाद देश भर के शहरों और कस्बों में इसका विस्तार किया जाएगा। आइए जानते हैं कि 5G सर्विसेज (5G Telecom Service) की लॉन्च डेट और इसकी कीमत (5G Services India Price) क्या हो सकती है।
12 अक्टूबर को लॉन्च होगा 5G
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने कहा कि हम 5जी सेवाओं को तेजी से शुरू करने की योजना बना रहे हैं, दूरसंचार ऑपरेटर इस संबंध में काम कर रहे हैं और इंस्टॉलेशन किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि 12 अक्टूबर तक 5जी सर्विस शुरू हो जाएगी और फिर शहरों और कस्बों में इसका विस्तार होगा। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगले दो से तीन वर्षों में देश के हर हिस्से में 5जी पहुंच जाएगा। इसे भी पढ़ें: Vodafone Idea 5G Launch: जानें Vi 5G SIM, 5G Plan और 5G Speed के बारे में सबकुछ

5G की कीमत होगी कम
अश्विनी वैष्णव ने 5G लॉन्च डेटा का ऐलान करने के साथ ही कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यह सर्विस (5G Service) सस्ता हो और उद्योग शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। गौरतलब है कि 5G स्पैक्ट्रम नीलामी के बाद से खबरें आ रहीं थी कि भारत में 5G सेवाएं 15 August 2022 को लॉन्च की जा सकती है। लेकिन, ऐसा हुआ नहीं।
हाल ही में खबर आई थी कि 29 सितंबर, 2022 को 5G लॉन्च किया जाएगा। 29 सितंबर को इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2022 का उद्घाटन किया जा रहा है और इसी मौके पर भारत में 5G सेवाओं को भी जारी कर दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Jio Airtel 5G Launch: लॉन्च डेट, 5G SIM, 5G प्लान, 5G स्पीड, 5G बैंड
इन 13 शहरों में 2022 में सबसे पहले मिलेगी 5G सर्विस
आपको याद दिला दें कि इस साल डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस (DoT) ने जानकारी दी थी कि भारत में 5G रोलआउट के बाद इंडिया के 13 शहरों में पहले 5G सर्विस मिलेगी। 2022 में अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में सबसे पहले 5G सर्विस मिलेंगी।
हालांकि, डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन ने ऑफिशियली यह नहीं बताया है कि कौन-सा टेलीकॉम ऑपरेटर देश में 5जी सर्विस को कमर्शियली सबसे पहले रोल आउट करेगा। वहीं, देश में सभी तीन प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया तय शहरों में अपनी टेस्टिंग कर चुकी हैं।





















