
पिछले साल मोटोरोला ने कभी न टूटने वाला फोन मोटो एक्स फोर्स को लॉन्च किया था। यह विश्व का पहला शटरप्रूफ फोन के नाम से भी जाना जाता है। भारत में इस फोन को 34,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। परंतु अब इसे 22,000 रुपये की बड़ी छूट के साथ सिर्फ 12,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
मार्च 2018 तक जियो देगा 20 प्रतिशत एक्स्ट्रा 4जी डाटा, लेकिन ये हैं शर्ते
ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने मोटो एक्स फोर्स को सेल के लिए लिस्ट किया है। फ्लिपकार्ट पर इस फोन का 32जीबी तथा 62जीबी स्टोरेज वेरिएंट सेल के लिए मौजूद है। वेबसाइट की ओर से मोटो एक्स फोर्स के दोनों स्टोरेज वेरिएंट पर छूट दी गई है। 32जीबी वेरिएंट पर जहां 22,000 रुपये वहीं 64जीबी वेरिएंट पर 22,400 रुपये की छूट उपलब्ध है।

फ्लिपकार्ट की इस बेहद ही शानदार डील के बाद 34,999 रुपये वाला 32जीबी मोटो एक्स फोर्स महज़ 12,999 रुपये तथा 37,999 रुपये की कीमत वाला मोटो एक्स फोर्स 15,599 रुपये में खरीदा जा सकता है। गौरतलब है कि इन दोनों वेरिएंट की स्टोरेज को कार्ड के जरिये 2टीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है।
6,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग का दमदार गैलेक्सी टैब एस3
मोटो एक्स फोर्स को 5.4-इंच क्वॉडएचडी स्क्रीन पर पेश किया गया है जो 3जीबी रैम के साथ स्नैपड्रैगन 810 चिपसेट पर प्रोसेस करता है। इस फोन में 21-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,760एमएएच की बैटरी मौजूद है। फ्लिपकार्ट से इस फोन की खरीद पर एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
इस शानदार डील का लाभ उठाने के लिए ( यहां क्लिक करें )





















