
Tata Tiago Electric India Launch: इंडिया में एक सस्ती इलेक्ट्रिक कार का इंतजार कर रहे भारतीयों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में सबसे पॉपुलर कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती हैचबैक कार टिएगो (Tata Tiago) के इलेक्ट्रिक मॉडल (Tiago EV) को पेश करने की तैयारी की घोषणा कर दी है। कंपनी ने World EV Day 2022 के मौके पर इस बात की जानकारी दी। वहीं, इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि टाटा मोटर्स की टिएगो इलेक्ट्रिक (Tata Tiago EV hatchback) भारत की सबसे सस्ती कार हो सकती है। हालांकि, अभी इस बात को लेकर कंपनी की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
10 नई इलेक्ट्रिक कार होंगी लॉन्च
बता दें कि कंपनी अगले 3 वर्षों के दौरान कम से कम 10 इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने की तैयारी में है, जिससे कि वह इस सेगमेंट में लीडिंग कंपनी की पोजिशन बरकरार रखने की कोशिश करेगी। फिलहाल टाटा भारत में Xpres-T EV, Tata Tigor EV, Tata Nexon EV Prime और Tata Nexon EV MAX को सेल कर रही है।

वहीं, माना जा रहा है कि ईवी हैचबैक से लाइनअप में प्रवेश की लागत कम होने की उम्मीद है और यह बड़े पैमाने पर बाजार ईवी सेगमेंट में भारी संभावनाएं जमा कर सकता है। टाटा ने जुलाई 2021 में भारत में Xpres-T EV को 9.75 लाख रुपये में लॉन्च किया, जो वर्तमान में भारत में कंपनी की सबसे सस्ती EV है।
Tata Tiago EV Launch
आपको बता दें कि टाटा टियागो आईसीई-पावर्ड हैचबैक पर आधारित टाटा टियागो ईवी को 2018 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था। वहीं, भारतीय ऑटोमेकर ने अब घोषणा की है कि वह जल्द ही भारत में उत्पाद लॉन्च कर सकती है। हालांकि, लॉन्च डेट और टाइमलाइन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो अगले साल, यानी ऑटो एक्सपो 2023 में टाटा टिएगो ईवी को अनवील किया जा सकता है।

माना जा रहा है कि Tata X-Press T EV और Tata Tigor EV में दिए गए ही कंपोनेंट्स ही टाटा टियागो ईवी में इस्तेमाल किए जा सकते हैं। X-Press T EV कम शक्ति वाली मोटर का उपयोग करता है। वहीं, Ziptron आर्किटेक्चर पर आधारित Tata Tigor EV, एक उच्च शक्ति वाली मोटर और बड़ी बैटरी का उपयोग करती है और निजी खरीदारों के लिए उपलब्ध है।
कीमतों को कम रखने के लिए टाटा मोटर्स Tata Tiago Ev में 41बीएचपी इलेक्ट्रिक मोटर लगा सकती है जो टाटा एक्स-प्रेस टी ईवी पर उपलब्ध है। इसे 16.5kWh बैटरी पैक के साथ जोड़ा गया है जो 165km की रेंज का दावा करता है। हालांकि, टाटा मोटर्स टाटा टियागो को जिप्ट्रॉन पावरट्रेन के साथ टिगोर ईवी पर एकीकृत कर सकती है।


















