Redmi Note चलाने वालों की हुई मौज, इन स्मार्टफोंस को अब फ्री में रिपेयर करेगी Xiaomi

Join Us icon

चीनी ब्रांड Xiaomi को लेकर इन दिनों कुछ ज्यादा अच्छी खबरें नहीं आ रही है। कंपनी के स्मार्टफोंस तो अभी भी अच्छे ही बन रहे हैं लेकिन ED की रेड, Phone Blast और MIUI Update में गड़बड़ी जैसी चीजें कंपनी की साख पर बट्टा लगाने का काम कर रही है। लेकिन इन सबके बीच शाओमी अपने यूजर्स के लिए Free Repair Service ऑफर लेकर आई है जिसमें Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max को मुफ्त में रिपेयर किया जा रहा है।

शाओमी की फ्री रिपेयर सर्विस

अगर आप सोच रहे हैं कि शाओमी अपने फैंस को यह फ्री सर्विस देकर मुफ्त का तोहफा दे रही है तो आप गलत हैं। दरअसल कंपनी द्वारा हाल ही में जारी की गई अपडेट के बाद कई रेडमी नोट 10 प्रो और नोट 10 प्रो मैक्स मॉडल में खराबी आनी शुरू हो गई है तथा इन स्मार्टफोंस में कैमरा ठीक से काम नहीं कर रहा है। कंपनी उन्हीं रेडमी यूजर्स के फोन फ्री में रिपेयर करेगी जिनके फोंस शाओमी मीयूआई की नई अपडेट की वजह से खराब काम कर रहे हैं।

शाओमी फोंस में आई खराबी

बताई गई प्रॉब्लम Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max में ही फिलहाल सबसे ज्यादा सामने आई है। प्राप्त जानकारी अनुसार उपरोक्त कई यूजर्स द्वारा इन मोबाइल फोंस में MIUI 13 अपडेट किए जाने के बाद Instagram या Snapchat जैसी कोई भी थर्ड पार्टी ऐप ओपन की जा रही है तो उनमें कैमरा क्रैश हो रहा है। इन ऐप्स का यूज़ करने के दौरान फोन का कैमरा काम नहीं कर रहा है और शाओमी ने माना है कि यह समस्या नई मीयूआई अपडेट की वजह से ही हो रही है।

xiaomi giving free repair service to redmi note 10 pro max users after miui 13 update camera problem

Redmi Note 10 Pro Price in India

रेडमी नोट 10 प्रो इंडिया में दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। फोन के 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 15,999 रुपये तथा 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 18,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Redmi Note 10 Pro Max Price in India

रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स भी दो वेरिएंट्स में बिक रहा है। इसके 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का प्राइस 17,999 रुपये है तथा 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 21,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here