शाओमी रेडमी 4 की आज होगी सेल आप भी पा सकते हैं 45​जीबी डाटा मुफ्त

Join Us icon

शाओमी रेडमी 4 को कंपनी ने पिछले महीने ही भारत में लॉन्च किया है। कीमत के लिहाज से फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन कमाल के हैं। यही वजह है कि सेल पर आते ही कंपनी के फोन आउट आॅफ स्टॉक हो जाते हैं। आज फिर से शाओमी का यह सेल के लिए जाने वाला है। इस फोन को दोपहर 12 बजे से अमेजन इंडिया और शाओमी के इंडिया पोर्टल से खरीदा जा सकता है।

हालांकि फोन के साथ ही कंपनी द्वारा 45जीबी का 4जी डाटा आॅफर भी दिया जा रहा है। कंपनी ने इसे वोडाफोन बंडल आॅफर के साथ पेश किया है। 45जीबी डाटा आपको 5 महीने में मिलेगा।हालांकि इस डाटा को पाने के लिए कंपनी ने थोड़ी शर्त रखी है। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने वोडाफोन नंबर पर 1जीबी वाला प्लान एक्टिव कराना होगा। 1जीबी 4जी डाटा के साथ आपको 9जीबी डाटा मुफ्त मिलेगा।

आप पांच महीने तक वोडाफोन में 1जीबी डाटा का रिचार्ज करेंगे और 9जीबी 4जी डाटा आपको मुफ्त मिलेगा। यह आॅफर प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह के यूजर के लिए उपलब्ध हैं। हालांकि पोस्टपेट यूजर के पास यदि 1जीबी या इससे उपर का प्लान है तो भी यह लाभ मिलेगा।

भारतीय बाजार में शाओमी रेडमी 4 की शुरुआती कीमत 6,999 रुपये है जिसमें 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा 3जीबी रैम और 32 जीबी मैमोरी वाले मॉडल के लिए आपको 8,999 रुपये चुकाने होंगे, जबकि 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वाले वेरिंएट की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है।

शाओमी रेडमी 4 को फुल मैटल डिजाइन में पेश किया गया है और इसमें 5-इंच की 2.5 डी एचडी कर्व्ड डिसप्ले है। सिक्योरिटी के लिए इमसें फिंगरप्रिंट सेंसर उपलब्ध है। इसके साथ ही आईआर ब्लास्टर जैसे फीचर्स भी मिलेंगे जहां आप फोन से ही टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं।

रेडमी 4 क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर आधारित है और इसमें 1.4गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में दोहरा सिम सपोर्ट है और आप 4जी वोएलटीई का उपयोग कर सकते हैं। पावर बैकअप के लिए इसमें 4,100 एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं फोटोग्राफी के लिए ​13-मेगापिक्सल के रियर और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा उपलब्ध है।