
Tata Tiago EV booking: Tata ने हाल ही में सबसे सस्ती बैटरी वाली कार ( most affordable EV) Tiago EV को पेश किया था। वहीं, आज से यानी 10 अक्टूबर सेटाटा टियागो ईवी (TATA TIAGO EV) की बुकिंग शुरु हो गई है। अगर आप भी इस Electric Car को खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आज दोपहर 12 बजे से इसे बुक कर सकते हैं। 8.49 लाख रुपये (एक्सशोरूम) की शुरुआती कीमत वाली इस TATA Electric Car को ऑफलाइन व ऑनलाइन खरीद सकते हैं। हालांकि, टाटा शुरूआती कीमतों पर टियागो ईवी की 10,000 इकाइयों की पेशकश कर रहा है, जिसमें से 2,000 इकाइयां मौजूदा नेक्सॉन ईवी और टिगोर ईवी मालिकों के लिए आरक्षित हैं। चूंकि इस टियागो ईवी बुकिंग जल्द ही लाइव होने वाली है इसलिए हम आर्टिकल में आपको टियागो ईवी की बुकिंग बुकिंग प्राइस, टेस्ट ड्राइव और अन्य संबंधित (Tiago EV booking amount, test drive information) जानकारी देने वाले हैं।
Tata Tiago EV Booking Details

- Tata Tiago EV बुकिंग डेट
- ऑनलाइन ऐसे बुक करें Tiago EV
- ऑफलाइन बुक करें Tiago EV
- Tata Tiago EV बुकिंग प्राइस
- Tata Tiago EV प्राइस
Tata Tiago EV booking date
Tata Tiago EV की बुकिंग आज यानी October 10th, 12PM (IST) से शुरू होने वाली है। इस बात की जानकारी कंपनी ने लॉन्चिंग के समय ही दे दी थी। वहीं, कार पहले 10,000 कस्टमर्स के लिए इंट्रोडक्टरी प्राइस में बुक होगी। साथ ही टाटा मोटर्स के डीलर के अनुसार, विशेष पेशकश के लिए कौन पात्र होगा, इसकी जानकारी 20 अक्टूबर तक सामने आएगी। आपको अपने रजिस्टर ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर क्रमशः ईमेल या एसएमएस के माध्यम से पुष्टि मिल जाएगी।

How to book Tiago EV online
Tiago EV की प्री-बुकिंग कंपनी की वेबसाइट पर 10 अक्टूबर से ऑनलाइन शुरू होगी। वेबसाइट पर आप एक फॉर्म भरकर अपनी रुचि दर्ज कर सकते हैं। ऐसा करने से, आपको ईमेल या एसएमएस के माध्यम से टियागो ईवी से संबंधित भविष्य के अपडेट के साथ वाहन की बुकिंग उपलब्धता के बारे में सूचित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, प्री-बुकर्स को अपनी पसंद के वेरिएंट और रंग ऑप्शन की पुष्टि करने के लिए निकटतम टाटा डीलरशिप पर जाने की भी आवश्यकता होगी, भले ही बुकिंग ऑनलाइन या ऑफलाइन की गई हो।

How to book Tiago EV offline
वहीं, Tiago EV को ऑफलाइन Tata Motors Dealership पर जाकर भी बुक किया जा सकता है। इसके लिए आपको अपने स्थानीय टाटा डीलरशिप से संपर्क करना होगा। आप Google या कंपनी की वेबसाइट के माध्यम से अपने आस-पास के टाटा ईवी डीलरों की लोकेशन चेक कर सकते हैं।

Tiago EV अक्टूबर के अंत तक आपके नजदीकी Tata Motors के शोरूम में उपलब्ध होने की संभावना है। वहीं, कार ट्रॉपिकल मिस्ट, टील ब्लू, प्रिस्टिन व्हाइट, मिडनाइट प्लम और डेटोना ग्रे कलर में खरीदी जा सकती है।
Tata Tiago EV booking amount
टाटा टियागो ईवी के लिए बुकिंग राशि 21,000 रुपये निर्धारित की गई है। यदि बुकिंग की पुष्टि नहीं होती है या खरीदार अपना विचार बदलते हैं और खरीदारी के साथ आगे नहीं बढ़ने का निर्णय लेते हैं तो यह पैसे पूरी तरह से वापस हो जाएंगे। जहां तक ऑफलाइन बुकिंग का सवाल है, टाटा डीलरशिप पर भी प्री-बुकर्स से 21,000 रुपये की कीमत पर बुक कर सकते हैं। टाटा रजिस्टर ईमेल पते या एसएमएस के माध्यम से इसकी पुष्टि करेगा।

Tata Tiago EV deliveries
टियागो ईवी की डिलीवरी जनवरी 2023 से शुरू होगी। हालांकि, अभी किसी फिक्स डेट को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। अगर कोई खरीदार कार के लिए योग्य है, तो उन्हें बिलिंग के 30 दिनों के भीतर पूरी खरीद प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इस प्रक्रिया में कार रजिस्ट्रेशन, दस्तावेज भरना, बची हुआ प्राइस पेमेंट आदि शामिल हो सकते हैं। इसके विपरीत, यदि खरीदार 30 दिनों के भीतर सभी औपचारिकताओं को पूरा करने में विफल रहता है तो कार किसी ओर को दे दी जाएगी और बुकिंग अपने आप कैंसिल हो जाएगी।

Tata Tiago EV price in India

Tata Tiago EV बेस ‘XE MR’ की कीमत 8.49 लाख रुपये (एक्सशोरूम) है और टॉप-एंड ‘XZ+ Tech Lux LR’ वेरिएंट की कीमत 11.79 लाख रुपये तक जा जाती है जो 7.2 kW के साथ आती है। नीचे सभी मॉडल के प्राइस देख सकते हैं।


















