20 अक्टूबर को लॉन्च होगा iQOO Neo7, MediaTek Dimensity 9000+ चिपसेट के साथ मिलेगी 120W चार्जिंग

Join Us icon

vivo सब-ब्रांड बनकर आई आईकू भारतीय बाजार में कई हिट स्मार्टफोन पेश कर चुकी है। iQOO Z6 Lite 5G इस ब्रांड का लेटेस्ट मोबाइल फोन है जो भारतीय बाजार में 13,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। इंडिया में आईकू ज़ेड6 लाइट 5जी फोन लॉन्च करने के बाद अब कंपनी इंटरनेशनल मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Neo7 लाने जा रही है। आईकू नियो7 20 अक्टूबर को लॉन्च होगा जो MediaTek Dimensity 9000+ पर काम करेगा।

iQOO Neo7 Launch

कंपनी ने घोषणा कर दी है कि आईकू नियो7 आने वाली 20 अक्टूबर को लॉन्च होगा। इस दिन यह स्मार्टफोन चीनी मार्केट में एंट्री लेगा जो बाद में अन्य बाजारों में उतारा जाएगा। यह एक 5जी मोबाइल फोन होगा जो फ्लैगशिप रेंज में उतारा जा सकता है। iQOO Neo7 इंडिया लॉन्च को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि 20 अक्टूबर को टेक मार्केट में डेब्यू होने के बाद यह स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाजार का रूख करेगा।

20 october iQOO Neo 7 launch date MediaTek Dimensity 9000 plus chipset

iQOO Neo7 Specifications

आईकू नियो7 को लेकर कंपनी ने स्वयं ही अनाउंस कर दिया है कि यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डिमेनसिटी 9000+ चिपसेट पर लॉन्च होगा। बता दें कि यह चिपसेट 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना है और 5जी नेटवर्क सपोर्ट करता है। इसके साथ ही iQOO Neo7 में गेमिंग के लिए भी खास टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। यह आईफोन फोन 8 जीबी की रैम मैमोरी तथा 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च होगा।

20 october iQOO Neo 7 launch date MediaTek Dimensity 9000 plus chipset

iQOO Neo7 में बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन ओएलईडी पैनल पर बनी फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करेगा जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। यह स्क्रीन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगी। वहीं फोटोग्राफी के लिए आईकू नियो7 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर तथा चार्जिंग के लिए 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी देखने को मिल सकती है। आईकू नियो7 प्राइस व स्पेसिफिकेशन्स के लिए 20 अक्टूबर का इंतजार करना होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here