Jio से एक कदम आगे निकला Airtel, लाया 30 दिन चलने वाला सस्ता प्लान

एयरटेल इससे पहले भी 30 दिन वैधता के साथ 31 दिन चलने वाले प्लान लॉन्च कर चुका है।

Join Us icon

Bharti Airtel ने अपने ग्राहकों को खुश करते हुए new prepaid plan को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने चुपचाप Rs 199 रिचार्ज प्लान को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है जो कि 30 days validity के साथ आता है। हालांकि, इससे पहले भी एयरटेल अपने यूजर्स को 199 रुपये का प्लान ऑफर करता था जो कि 24 दिन की वैलिडिटी ऑफर करता था। लेकिन, अब 199 रुपये वाला में 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है। वहीं, रिचार्ज में मिलने वाले लाभ भी अलग है। आइए आगे आपको एयरटेल के इस नया प्रीपेड प्लान में मिलने वाले सभी बेनिफिट्स की जानकारी देते हैं जो कि 200 रुपये प्रति माह से कम कीमत वाला किफायती प्लान है।

3GB मिलेगा डाटा

अगर बात करें 199 रुपये वाले नए प्लान की तो इसमें आपको 30 दिन की वैधता मिलती है। इसके अलावा प्लान में इंटरनेट यूज करने के लिए कुल 3जीबी डाटा मिलता है। वहीं, डाटा लिमिट खत्म होने के बाद 1MB डाटा के लिए आपको 50 पैसे खर्च करने होंगे। इसे भी पढ़ें: Airtel 5G Plus: इन स्मार्टफोन्स पर काम करेगा एयरटेल 5जी, देखें आपका फोन लिस्ट में है या नहीं

airtel-rs-199-plan

अनलिमिटेड फ्री मिलेगी कॉलिंग

इतना ही नहीं नए रिचार्ज प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग का भी फायदा भी मिलेगा। साथ ही कंपनी इस प्लान में टोटल 300 फ्री एसएमएस दे रही है। एडिशनल बेनिफिट की बात करें तो रिचार्ज में कॉलिंग, डाटा और एसएमएस के अलावा फ्री हेलोट्यून्स और विंक म्यूजिक का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

ध्यान दें कि इस प्लान के साथ रिचार्ज करने वाले यूजर्स को बचे हुए एसएमएस और डाटा कैरी फॉरवर्ड नहीं होंगे। वहीं, यह प्लान उन लोगों के लिए एक अच्छी पेशकश है जो एक किफायती कीमत में 30-दिन की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग वाले प्लान की तलाश में हैं। इसे भी पढ़ें: Airtel 5G Speed Test Live: मिलने लगा Airtel 5G, रॉकेट की स्पीड के साथ कुछ ही देर में खत्म हो रहा डाटा

Airtel 5G Data Plans and Net Packs
बता दें कि हाल ही में कंपनी 296 रुपये वाले प्लान को भी पेश किया था जो कि 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। वहीं, इस रिचार्ज में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन 100 फ्री एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा रिचार्ज में कुल 25जीबी डाटा ऑफर किया जाता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here