
OPPO A1 Pro 5G: ओपो कंपनी टेक मंच पर अपनी ‘ए’ सीरीज़ का विस्तार करने की तैयारी कर रही है। खबर आ रही है कि कंपनी ओपो ए1 प्रो 5जी फोन को लॉन्च करने वाली है। प्रसिद्ध टिपस्टर इवान ब्लास ने OPPO A1 Pro 5G से जुड़ा लीक शेयर किया है जिसमें फोन की फोटो और कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स दी गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार ओपो ए1 प्रो 5जी फोन लॉन्च होने वाला है जो आने वाले महीनों में बाजार में उतार दिया जाएगा।
OPPO A1 Pro 5G
ओपो ए1 प्रो 5जी फोन लेकर इवान ब्लास का कहना है कि यह स्मार्टफोन कंपनी द्वारा लाए जाने वाले OPPO A98 स्मार्टफोन का ही रिब्रांडिंड वर्ज़न हो सकता है। OPPO A1 Pro 5G का मॉडल नंबर PHQ110 बताया गया है तथा यही मॉडल नंबर ओपो ए98 स्मार्टफोन का भी है। शेयर की गई फोटो में ओपो ए1 प्रो का रियर पैनल दिखाया गया है जिसमें फोन की लुक व डिजाईन के साथ ही इसके कैमरा सेग्मेंट की भी काफी जानकारी मिली है।
Hello, OPPO A1 Pro 5G (a.k.a. A98, PHQ110). pic.twitter.com/aPEpU3jYh2
— Evan Blass (@evleaks) November 9, 2022
OPPO A1 Pro 5G में पिलशेप रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें दो बड़े रिंग वर्टिकली लगे हैं। उपर वाले रिंग में सिंगल कैमरा लेंस है तथा नीचे वाले रिंग में कैमरा सेंसर्स के साथ फ्लैश लाईट भी मौजूद है। इस रियर कैमरा के नीचे चमकदार पैटर्न भी बनाया गया है जो इस सेटअप तक ही सीमित है। फोन का बैक पैनल ग्रेडिएंट लुक वाला है तथा यहां अन्य कोई सेंसर नहीं दिया गया है। नीचे दाईं साईड पर OPPO की ब्रांडिंग मौजूद है। यह भी पढ़ें: 12 हजार की रेंज में OPPO A17 देता है 50MP Camera और 8GB RAM की पावर! Redmi-Realme भी छूटे पीछे
OPPO A1 Pro 5G Specifications
OPPO A1 Pro 5G को OPPO A98 का रिब्रांडिड वर्ज़न बताया जा रहा है तथा यह मोबाइल फोन कुछ ही दिनों पहले चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर PHQ110 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ था। टेना पर खुलासा हुआ था कि यह ओपो मोबाइल क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा तथा ऑक्टा-कोर प्रोसेसर प्रोसेसर पर रन करेगा। टेना पर OPPO A98 के तीन वेरिएंट्स सामने आए थे जिनमें 6GB RAM, 8GB RAM और 12GB RAM दी गई है। वहीं फोन के 128GB, 256GB तथा 512GB storage ऑप्शन टेना पर लिस्ट हुए हैं।

ओपो ए98 में 108 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिए जाने की बात कही गई है जो ओपो ए1 प्रो 5जी फोन में भी देखने को मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी दिए जाने का खुलासा भी टेना पर हो चुका है। इस ओपो मोबाइल में 6.7 इंच फुलएचडी+ कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन देखने को मिल सकती है जो इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस होगी। इस ओपो मोबाइल का डायमेंशन 162.3×74.3×7.7एमएम और वजन सिर्फ 171 ग्राम बताया गया है।









