
Reliance Jio ने हाल ही में अपने यूजर्स को नाराज करते हुए 2 रिचार्ज प्लान को बंद कर दिया है, जिनके साथ Disney+ Hotstar सब्सकिप्शन मिलता था। वहीं, दूसरी ओर टेलीकॉम सेक्टर की एक और बड़ी कंपनी Airtel ने भी अपने तेवर दिखाते हुए Disney+ Hotstar सब्सकिप्शन वाले रिचार्ज प्लान्स में से यह बेनिफिट हटा लिया है। साथ ही कंपनी ने अपने कुछ रिचार्ज प्लान को अपनी वेबसाइट से हटा लिया है। हालांकि, एयरेटल के पास दो पैक अभी भी हैं, जिसके साथ डिज्नी प्लस हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन फ्री में लिया जा सकता है। आइए जानते पूरी डिटेल…
Airtel रिचार्ज हुए बंद
एयरटेल यूजर्स को 181 रुपये, 399 रुपये, 599 रुपये, 839 रुपये और 2999 रुपये के रिचार्ज प्लान में पहले डिज्नी प्लस हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता था। लेकिन, अब कंपनी ने चुपके से इन प्लान में मिलने वाले इस ओटीटी बेनिफिट्स को हटा लिया है। हालांकि, यह सभी प्लान अभी रिचार्ज के लिए उपलब्ध नहीं हैं इसमें से कंपनी ने 399 रुपये और 599 रुपये के प्लान को अपनी साइट से हटा लिया है। यानी अब यह रिचार्ज उपलब्ध नहीं हैं। वहीं, 181 रुपये 839 रुपये और 2999 रुपये के रिचार्ज को बिना ओटीटी बेनिफिट के रिचार्ज कराया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Jio Vs Airtel: किसके 199 रुपये वाले प्लान में है दम, जानें यहां

इन रिचार्ज के साथ अभी मिल रहा Disney+ Hotstar
आपको बता दें कि अभी भी कंपनी के दो रिचार्ज के साथ डिज्नी प्लस हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। कंपनी 499 रुपये और 3359 रुपये के रिचार्ज पर यह बेनिफिट दे रही है। वहीं, ओटीटी लाभ के लिए मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो 499 रुपये के रिचार्ज प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 100 SMS और डेली 2GB डाटा ऑफर किया जाता है। साथ ही इस रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इसे भी पढ़ें: Jio Phone 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स डिटेल आई सामने, यह होगा भारत का सबसे सस्ता 5जी मोबाइल!

इसके अलावा अगर बात करें 3359 रुपये वाले प्लान की तो इसमें 3359 रुपये के प्लान में यूजर्स को Amazon Prime Video Mobile Edition सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा। वहीं प्लान में एक साल के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार का लाभ दिया जा सकता है। साथ ही प्लान में डेली 2.5GB डाटा, प्रतिदिन 100 फ्री SMS और अनलिमिटेड कॉल्स के साथ 365 दिन की वैधता मिलती है।


















