
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) कंपनी ने अपने यूजर्स को लुभाने की पूरी कोशिश में लगी हुई है। कंपनी के पास प्रीपेड व पोस्टपेड ग्राहकों के अलावा फाइबर यूजर्स के लिए भी शानदार प्लान की एक लंबी लिस्ट मौजूद है। इसी लिस्ट में कंपनी ने हाल ही में Rs 528 प्लान को पेश किया था जो कि एक लिमिटेड पीरियड ऑफर है। वहीं, इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें 300GB से ज्यादा डाटा, फ्री कॉलिंग और 211 टीवी चैनल का लाभ मिलेगा। आइए आगे इस प्लान की जानकारी विस्तार से जानते हैं।
BSNL Rs 528 प्लान
इस Bharat Fibre Broadband Combo Plan को कंपनी ने BSNL Triple Play Service का नाम दिया क्योंकि इसमें इंटरनेट, टेलीफोन और आईपीटीवी का लाभ मिलता है। कंपनी की ओर से ग्राहकों को 10Mbps की स्पीड पर 300जीबी से ज्यादा का डाटा ऑफर किया जा रहा है। साथ ही पूरे इंडिया में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का लुत्फ लिया जा सकता है।

देखें फीफा वर्ल्ड कप 2022 मैच
कंपनी द्वारा ऑफर किए जा रहे इस प्लान में कुल 211 चैनल दिए जा रहे हैं, जिसमें से एक Sports 18 चैनल भी शामिल है। इस चैनल की मदद से फुटबॉल लवर्स Fifa World Cup 2022 के मैच भी देख सकते हैं। स्पोर्ट्स चैनल के अलावा ग्राहक न्यूज व एंटरनटेनमेंट चैनल भी देख पाएंगे।
ऐसे एक्टिवेट करें यह प्लान
प्लान कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट नहीं है, लेकिन फिर भी यूजर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान को एक्टिवेट करने के लिए आप अपने नजदीकी BSNL स्टोर या फिर कंपनी के टोल-फ्री नंबर पर कॉन्टेक्ट कर इसे एक्टिव कर सकते हैं। वहीं, आपको बता दें कि इस प्लान की कीमत 528 रुपये है। लेकिन, 18 प्रतिशत एक्स्ट्रा जीएसटी देने पड़ेगी।










