
लेनोवो ने साल की शुरूआत में पी2 मॉडल भारत में लॉन्च किया था। इस फोन के 3जीबी रैम वाले वेरिएंट को 16,999 रुपये तथा 4जीबी रैम वाले वेरिएंट को 17,999 रुपये की कीमत पर आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया था। लेकिन यदि आप 5,100 एमएएच की बड़ी बैटरी से लैस इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो इससे ज्यादा शानदार मौका आपको नहीं मिलेगा। आज लेनोवो का यह फोन 3,500 रुपये की कटौती के साथ उपलब्ध है।
कमाल की तकनीक: कुछ ही सेकंड में चार्ज होगा फोन, एक हफ्ते तक नहीं पड़ेगी चार्जर की जरूरत
ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लेनोवो पी2 का 3जीबी रैम वेरिएंट जहां 3,500 रुपये की कटौती के साथ महज़ 13,499 रुपये में उपलब्ध है वहीं इसके 4जीबी रैम वेरिएंट को 2,500 रुपये की कमी के साथ 15,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर यह फोन शेपेंन गोल्ड और ग्रेफाइट ग्रे कलर में सेल के लिए उपलब्ध है।

लेनोवो पी2 स्मार्टफोन की बात करें तो यह फोन 5.5-इंच की फुल एचडी सुपर एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया गया है। एंडरॉयड मार्शमेलो आधारित यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर रन करता है तथा फोन के दोनों वेरिएंट्स में 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है।
ये हैं विश्व के पांच सबसे ताकतवर स्मार्टफोन
फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डुअल सिम और 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,100 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। जो कंपनी के दावेनुसार 32 दिन का स्टैंडबाय टाइम और 78.69 घंटे टॉकटाइम देने में सक्षम है।




















