Nokia X30 5G का इंडिया लॉन्च कंफर्म, कंपनी अधिकारी ने की घोषणा

Join Us icon
Highlights

  • Nokia X30 5G फोन बेहद जल्द भारतीय बाजार में उतारा जाएगा।
  • यह मोबाइल रीसाइकिल्ड एल्युमिनियम तथा 65% रीसाइकिल्ड प्लास्टिक से बना है।
  • इस नोकिया फोन को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है।

नोकिया ने सितंबर 2022 में एक्स सीरीज़ के तहत फ्लैगशिप डिवाईस Nokia X30 5G पेश किया था। इसे ब्रांड का ‘most eco-friendly smartphone’ कहा गया था। यह मोबाइल फोन अब भारतीय बाजार में आने की तैयारी कर रहा है। HMD Global India VP, Sanmeet S Kochhar ने एक्स30 5जी फोन के इंडिया लॉन्च की जानकारी ट्वीटर के जरिये दी है। आपको बता दें कि यह नोकिया मोबाइल 100% recycled aluminium और 65% recycled plastic से बनाया गया है।

Nokia X30 5G India Launch

एचएमडी ग्लोबल के वाइस प्रेजिडेंट सनमीत सिंघ कोचर ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिये घोषणा की है कि कंपनी भारत में बेहद जल्द एक्स सीरीज़ का हाईएंड स्मार्टफोन Nokia X30 5G लॉन्च करेगी। यह ट्वीट कोचर ने न्यूज़ एजेंसी ANI की उस पोस्ट के जवाब में किया है जिसमें, PM Modi द्वारा रीसायकल प्लास्टिक बोतल से बनी जैकेट का जिक्र किया गया था। ट्वीट में कंपनी अधिकारी ने कहा है कि नोकिया एक्स50 5जी फोन सौ प्रतिशत रीसाइकिल्ड एल्युमिनियम तथा 65% रीसाइकिल्ड प्लास्टिक से बना है। यह भी पढ़ें : लॉन्च हुआ Realme का Coca-Cola Phone, देखें फोटोज़ और जानें क्यों है खास

Nokia X30 5G Specifications

  • 6.43″ 90Hz AMOLED display
  • 8GB RAM + 256GB storage
  • Qualcomm Snapdragon 695
  • 50MP + 13MP rear camera
  • 33W 4,200mAh battery
  • ग्लोबल मार्केट में यह मोबाइल 8 जीबी रैम व 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 256 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट दिया गया है। गौरतलब है कि यह फोन 3 साल की एंड्रॉयड ओएस अपडेट, 3 साल के सिक्योरिटी पैच तथा 3 साल की फोन वारंटी के साथ लाया गया है।

    nokia x30 5g launching in india soon know specifications

    Nokia X30 5G फोन की स्पेसिफिकेशन्स का जिक्र करें तो इसे 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.43 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ ही 700निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन स्क्रीन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है जिसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस से प्रोटेक्ट किया गया है। नोकिया एक्स30 5जी फोन में आईपी67 रेटिंग, आईआर ब्लास्टर व एनएफसी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

    nokia x30 5g launching in india soon know specifications

    यह नोकिया मोबाइल फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। गौरतलब है फोन के कैमरा लेंस को गोरिल्ला ग्लास डीएक्स4 से प्रोटेक्ट किया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,200एमएएच बैटरी दी गई है।

    LEAVE A REPLY
    Please enter your comment!
    Please enter your name here