और भी सस्ता हुआ Realme C30s स्मार्टफोन, आज से खरीदें सिर्फ 6999 रुपये में

Join Us icon
Highlights

  • Realme C30s को अब सिर्फ 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • कंपनी ने फोन की कीमत में 500 रुपये की कटौती कर दी है।
  • यह प्राइस कट फोन के सभी मैमोरी वेरिएंट्स पर लागू हो गया है।

लो बजट सेग्मेंट में अपनी दावेदारी पेश करते हुए रियलमी कंपनी ने पिछले साल सितंबर 2022 में ‘सी’ सीरीज़ के तहत Realme C30s स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह एंट्री लेवल मोबाइल फोन 4GB RAM, 64GB Storage और 5,000mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स से लैस है जिसकी कीमत में अब कंपनी ने सीधे 500 रुपये की कटौती कर दी है। यह प्राइस कट स्मार्टफोन के सभी मैमोरी वेरिएंट्स पर लागू कर दिया गया है। रियलमी सी30एस की नई कीमत की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Realme C30s Price

पुरानी कीमत

  • 2GB RAM + 32GB storage = 7,499 रुपये
  • 4GB RAM + 64GB storage = 8,999 रुपये
  • नई कीमत

  • 2GB RAM + 32GB storage = 6,999 रुपये
  • 4GB RAM + 64GB storage = 8,499 रुपये
  • रियलमी सी30एस स्मार्टफोन इंडिया में दो मैमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ था। फोन के बेस वेरिएंट में 2जीबी रैम के साथ 32जीबी स्टोरेज दी गई है तथा बड़ा वेरिएंट 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। ये दोनों वेरिएंट क्रमश: 7,499 रुपये तथा 8,999 रुपये में लॉन्च हुए थे। अब 500 रुपये की कटौती के बाद इनका दाम घटकर 6,999 रुपये और 8,499 रुपये हो गया है। यह रियलमी मोबाइल Blue और Green कलर में नई कीमतों पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।

    realme c30s price drop in india by rs 500

    Realme C30s Specifications

  • 6.5″ HD+ display
  • 4GB RAM + 64GB storage
  • Unisoc T612 Processor
  • 8MP Rear + 5MP Selfie Camera
  • 10W 5,000mAh battery
  • रियलमी सी30एस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डालें तो यह स्मार्टफोन 6.5 इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है जो 120हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट और 16.7एम कलर सपोर्ट करती है। यह मोबाइल एंडरॉयड आधारित रियलमी वनयूआई पर काम करता है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए 1.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला यूनिएसओसी टी612 आक्टाकोर प्रोसेसर मौजूद है। ग्राफिक्स के लिए यह स्मार्टफोन जीई8322 जीपीयू सपोर्ट करता है।

    realme c30s price drop in india by rs 500

    Realme C30s के बैक पैनल पर जहां फोटोग्राफी के लिए 8 मेगापिक्सल का एआई कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां रियलमी सी30एस साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।

    LEAVE A REPLY
    Please enter your comment!
    Please enter your name here