Aadhaar अपडेट कराने के लिए आपसे मांगे जा रहे हैं एक्स्ट्रा पैसे तो करें कंप्लेंट, UIDAI लेगी एक्शन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/12/Aadhaar-Update.jpg

हम सभी जानते हैं कि आधार कार्ड (Aadhaar Card) एक बेहद जरूरी सरकारी दस्तावेज है। सरकार द्वारा आधार कार्ड में व्यक्ति की सभी डिटेल्स को शामिल किया गया है जैसे कि मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, घर का पता व आदि। वहीं, UIDAI आपको अपने आधार में अपडेट कराने की भी इजाजत देती है, जिसके लिए आप घर बैठे ऑनलाइन या किसी ऑथोराइज्ड सेंटर पर इस काम को करा सकते हैं। अगर आप भी आधार कार्ड में कोई इंफॉर्मेशन एड या चेंज कराना चाहते हैं तो आपको यह पता होना चाहिए कि किस अपडेट का चार्ज लिया जाता है और कौन सा अपडेट फ्री में हो जाती है। वहीं अगर कोई आपसे किसी अपडेट के ज्यादा पैसे मांगे तो आप उसकी शिकायत UIDAI को कर सकते हैं। आधार से जुड़ी शिकायत करने के लिए हम आपको यह बताने वाले हैं कि आप तीन तरीके से UIDAI में इस बात की शिकायत कर सकते हैं। आइए आगे आपको इस बारे में जानकारी देते हैं।

Aadhaar अपडेट के चार्ज

UIDAI ने साफ किया है कि वह आधार सेवाओं के लिए किसी भी एजेंसी की ओर से ज्यादा पैसे मांगे जाने के खिलाफ है। वहीं, UIDAI ने सभी सेवाओं के लिए चार्ज तय कर रखें हैं। आइए पहले आपको इन चार्जेस के बारे में जानकारी देते हैं। इसे भी पढ़ें: क्या कोई और कर रहा है आपके Aadhaar card का गलत इस्तेमाल? ऐसे जानें हकीकत

Aadhaar अपडेट के लिए देने पड़ते हैं 100 रुपए तक

इससे ज्यादा पैसे की अगर कोई डिमांड करता है तो आप उसकी कंप्लेंट कर सकते हैं। कंप्लेंट करने के तीन तरीके हैं, जिनके बारे में हम आपको आगे जानकारी देने वाले हैं।

फोन से ऐसे करें शिकायत

आधार से जुड़ी हर समस्‍या का समाधान करने के लिए UIDAI ने 1947 हेल्‍पलाइन नंबर दिया हुआ है। इस पर कॉल आप अपनी परेशानीयों को खत्म कर सकते हैं। आधार की ये सर्विस 12 भाषाओं में उपलब्ध है। इन 12 भाषाओं में हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगू, गुजराती, मराठी, उडि़या, कन्‍नड़, तमिल, मलयालम, पंजाबी, बंगाली, उर्दू और असामी शामिल हैं।  इसे भी पढ़ें: Android से iPhone में करना है डाटा ट्रांसफर तो ये रहा सबसे आसान तरीका, जानें फुल प्रोसेस

वेबसाइट से ऐसे करें शिकायत

  1. सबसे पहले आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर (https://resident.uidai.gov.in/) जाना होगा।
  2. इसके बाद ‘Ask Aadhaar’ पर जाना होगा।
  3. यहां आप एक आधार एग्जीक्यूटिव से लिंक हो जाएंगे, जिन्हें आप अपनी परेशानी और कंप्लेंट बता सकते हैं।

मेल से ऐसे करें शिकायत

आप help@uidai.gov.in मेल आईडी पर अपनी शिकायत लिखकर मेल कर सकते हैं। यूआईडीएआई के अधिकारी इस मेल को समय-समय पर चेक करते हैं और लोगों की समस्याओं का समाधान करते हैं।