8 हजार रुपये की रेंज में 8GB RAM वाला स्मार्टफोन! Infinix Smart 10 Plus हुआ ग्लोबली लॉन्च

सस्ते स्मार्टफोन बनाने के लिए मशहूर टेक ब्रांड इनफिनिक्स ने ग्लोबल मंच पर अपनी नई ‘स्मार्ट 10 सीरीज’ को पेश किया है। इस सीरीज के तहत तीन मोबाइल फोन Infinix Smart 10, Smart 10 HD और Smart 10 Plus लाए गए हैं। ये तीनों ही लो बजट डिवाइस हैं जो सबसे पहले मलेशिया में सेल के लिए उपलब्ध होंगे। सीरीज के सबसे बड़े और पावरफुल डिवाइस स्मार्ट 10 प्लस की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Infinix Smart 10 Plus प्राइस
- 4GB RAM + 128GB Storage – 349 MYR (7,100 रुपये)
- 8GB RAM + 128GB Storage – 399 MYR (8,100 रुपये)
इनफिनिक्स स्मार्ट 10 प्लस को मलेशिया में 4जीबी रैम और 8जीबी रैम पर लाया गया है। फोन के बेस वेरिएंट का रेट इंडियन करंसी अनुसार 7 हजार रुपये के करीब है। वहीं बड़े वेरिएंट का रेट 8 हजार रुपये के आस पास है। मलेशियन मार्केट में यह इनफिनिक्स स्मार्टफोन Sleek Black, Titanium Silver, Iris Blue और Ruby Red कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
Infinix Smart 10 Plus स्पेसिफिकेशन्स
- 6.67 HD+ 120Hz Display
- Unisoc T7250 CPU
- 8GB RAM + 128GB storage
- 8GB extended RAM
- 8MP Rear Camera
- 8MP Front Camera
- 15W 5,000mAh Battery
डिस्प्ले
इनफिनिक्स स्मार्ट 10 प्लस को 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की बड़ी स्क्रीन पर पेश किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली एचडी+ डिस्प्ले है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। इस फोन स्क्रीन पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट के साथ ही 700निट्स पीक ब्राइटनेस का आउटपुट प्राप्त होता है।
प्रोसेसर
यह इनफिनिक्स स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर आया है जो XOS 15.1 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में यूनिसोक टी7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह एक एंट्री-लेवल प्रोसेसर है जिसमें 1.6GHz क्लॉक स्पीड वाला Cortex-A55 हेक्सा कोर और 1.8GHz स्पीड वाला Cortex-A75 कोर शामिल है।
मेमोरी
Infinix Smart 10 Plus को मलेशिया में 4जीबी रैम और 8जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो 4जीबी मॉडल में 4जीबी वचुर्अल रैम जोड़ती है और 8जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16जीबी रैम की ताकत प्रदान करती है। यह मोबाइल 256जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज और 2टीबी तक का मेमोरी कार्ड सपोर्ट करता है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है, जो ऑटोफोकस और डुअल एलइडी फ्लैश के साथ आता है। वहीं फ्रंट में भी 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिलता है, जिसके साथ एक अलग एलइडी फ्लैश मौजूद है। फोन के दोनों कैमरे 2K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए Infinix Smart 10 Plus स्मार्टफोन को 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल फोन को 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।
Infinix Smart 10 Plus फीचर्स
- फोन के साइड फ्रेम पर One-Tap Infinix AI बटन दिया गया है।
- सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मौजूद है।
- इस फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जिससे यह पानी की फुहारों और धूल से कुछ हद तक सुरक्षित रहता है।
- ऑडियो के लिए इसमें डुअल स्पीकर्स, 3.5mm हेडफोन जैक, DTS ऑडियो और Hi-Res सर्टिफिकेशन दिया गया है।
- कनेक्टिविटी के लिए इस सस्ते फोन में वाई-फाई और ब्लूटूथ के साथ IR ब्लास्टर भी मिलता है।
- इस मोबाइल का डायमेंशन 165.62 x 77.01 x 8.25mm है और वजन 187 ग्राम के करीब है।