JioFi को मात देने के लिए एयरटेल ने चला ये दांव, कम कीमत में मिल रहा हॉटस्पॉट

अपनी फ्री सेवाओं और सस्ते प्लान के दम पर आज भारतीय टेलीकॉम क्षेत्र में राज करने वाली रिलायंस जियो को टक्कर देने की सभी कंपनियां पुरजोर कोशिश कर रही है। इसी को देखते हुए जियो की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी कंपनी एयरटेल ने एक दंव चला है।
टेलिकॉम इंडस्ट्री में बढ़ते कॉम्पिटिशन को देखते हुए भारतीय एयरटेल पिछले काफी दिनों से अप मोबाइल प्लान्स में बदलाव कर रही है। वहीं, इस बार कंपनी ने एयरटेल 4जी हॉटस्पॉट की कीमत में कटौती की है। इसे भी पढ़ें: Jio या Airtel, जानें 299 रुपये में किस नेटवर्क पर मिलेगा ज्यादा फायदा
एयरटेल का यह 4G हॉटस्पॉट डिवाइस अब रेंट पर भी उपलब्ध है। दरअसल, कंपनी ने अपने 4G हॉटस्पॉट डिवाइस को 999 रुपए में पेश किया था। लेकिन, अब इसे 399 रुपए प्रति माह रेंट पर लिया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इसकी कीमत में कटौती नहीं की है। लेकिन, आप इस हॉटस्पॉट को महीने के रेंट पर ले सकते हैं। इसे भी पढ़ें: महज ढाई साल में 30 करोड़ यूजर जोड़ कर Jio ने किया कमाल
बता दें कि एयरटेल ने अपनी इस सेवा को कुछ महीनों पहले 999 रुपए की कीमत के साथ पेश किया था। एयरटेल की ऑफिशल वेबसाइट पर ग्राहकों के लिए 399 रुपए के शुरुआती कीमत वाले एयरटेल 4G हॉटस्पॉट प्लान को लिस्ट कर दिया गया है। वहीं, अगर बात करें जियो हॉटस्पॉट की तो जियो की ऑफिशल वेबसाइट पर इस डिवाइस की कीमत अभी 1,999 रुपए है।
399 रुपए के हॉटस्पॉट लेने के साथ ही यूजर्स को इसके साथ एक महीने के लिए 50जीबी हाई-स्पीड इंटरनेट डाटा मिलता है। वहीं, इसकी लिमिट खत्म होने के बाद यह स्पीड कम होकर 80केबीपीएस हो जाती है।