महज ढाई साल में 30 करोड़ यूजर जोड़ कर Jio ने किया कमाल

Join Us icon

इंडिया के टेलीकॉम मार्केट में आने के बाद ​रिलायंस जियो ने देश के टेलीकॉम बाजार की सूरत ही बदल कर रख दी है। इंटरनेट डाटा के लिए भारी रकम चुकाने वाले यूजर्स को फ्री में इंटरनेट देने के साथ ही यह कंपनी एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है। इन्हीं रिकॉर्ड को आगे बढ़ाते हुए कंपनी Relinace Jio ने 3 साल से कम समय में 300 मिलियन यानी 30 करोड़ कस्टमर्स जोड़ने का कारनामा करके दिखाया है।

कंपनी ने यह आंकड़े 2 मार्च को हासिल किया था। IPL 2019 के दौरान टीवी कमर्शियल्स में जियो ‘सेलिब्रेटिंग 300 मिलियन यूजर्स’ टैगलाइन के साथ विज्ञापन दे रहा है। हालांकि, हमने जियो से इस बारे में पुछा तो उन्होंने ऑफिशियल तौर पर इसकी कोई जानकारी नहीं दी है।

Jio दुनिया की सबसे तेज 100 मिलियन कस्टमर जोड़ने वाली कंपनी भी बन गई है। बता दें कि Jio ने 170 दिनों में 100 मिलियम कस्टमर जोड़ लिए थे। वहीं, अगर बात करें भारती एयरटेल की तो दिसंबर 2018 के क्वार्टर में कंपनी ने 284 मिलियन का कस्टमर बेस दिखाया था। हालांकि रेग्युलैटरी फाइलिंग्स के मुताबिक दिसंबर में एयरटेल के पास 340.2 मिलियन कस्टमर्स और जनवरी के अंत तक 340.3 मिलियन कस्टमर्स थे। इसे भी पढ़ें: IPL के लिए जियो लाया Cricket Data Pack, 251 रुपये में मिलेगा 51 दिनों के लिए 102जीबी डाटा

आपको बता दें कि एयरटेल ने 300 मिलियन कस्टमर्स जोड़ने के लिए 19 साल लिए थे। वहीं, वोडाफोन और आइडिया के मर्ज होने के बाद वोडाफोन आइडिया लिमिटेड भारत का सबसे बड़ा टेलिकॉम ऑपरेटर बन गया। वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के पास 400 मिलियन का कस्टमर बेस है। लेकिन, जियो के आगे बढ़ते कदम को देखकर लग रहा है कि कंपनी जल्द ही वोडाफोन आइडिया को पछाड़ते हुए सबसे बड़ी टेलिकॉम ऑपरेटर बन सकती है। इसे भी पढ़ें: जियो को टक्कर देने एयरटेल लाया 248 रुपए वाला प्रीपेड प्लान, 1.4जीबी डाटा के साथ मिलेंगे ये फायदे

बता दें कि हाल ही में ​रिलायंस जियो ने अपने उपभोक्ताओं के लिए Cricket Data Pack खासतौर पर क्रिकेट को शौकिन लोगों के लिए पेश किया था। इन दिनों टी-20 क्रिकेट का टूर्नामेंट आईपीएल चल रहा है। आईपीएल की दिवानगी भी किसी से छिपी नहीं है। देश में विभिन्न राज्यों के क्रिकेट प्रेमी इस टूर्नामेंट को बड़े चाव से देखते हैं। ऐसे ही क्रिकेट फैन्स के लिए रिलायंस जियो ने क्रिकेट डाटा पैक को लॉन्च किया।

रिलायंस जियो के इस खास क्रिकेट डाटा पैक में मिलने वाले फायदों की बात करें तो यह प्लान प्रीपेड ग्राहकों के लिए पेश किया गया है। जियो क्रिकेट डाटा पैक की कीमत 251 रुपये की है। यह पैक 51 दिनों की वेलि​डिटी के साथ आता है। कंपनी इस प्लान में हर दिन अपने यूजर्स को 2जीबी इंटरनेट डाटा दे रही है जो 4जी स्पीड पर काम करेगी। 2जीबी प्रतिदिन के हिसाब से जियो ग्राहकों को प्लान के तहत कुल 102जीबी 4जी डाटा प्राप्त होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here