जानें सुपर फास्ट Airtel 5G की 5 बड़ी बातें

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/06/Airtel-5G-india.jpeg

इंडिया के टेलीकॉम बाजार की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस जियो को चुनौती पेश करते हुए इस 14 जनवरी को भारती एयरटेल ने 5जी ट्रायल नेटवर्क की प्रक्रिया को गुरुग्राम में शुरू कर दिया है। बता दें, भारत सरकार ने हाल ही में भारतीय टेलीकॉम ऑपरेटरों को नेक्स्ट जनरेशन सेलुलर टेक्नोलॉजी के ट्रायल को मंजूरी दी थी। इस मंजूरी के बाद देश में सबसे पहले एयरटेल ने 5G का ट्रायल किया। इस खबर के सुनने के बाद आपके मन में भी कई सवाल चल रहे होंगे कि आखिर कैसे हुआ 5G ट्रायल, इस ट्रायल में कितनी मिली स्पीड और आदि। इन्हीं सवालों का जवाब देते हुए हमने Airtel 5G Trial की वो 5 खास बातें निकाली हैं जो आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। आइए बिना देर करे शुरू करते हैं।

एयरटेल 5जी परीक्षण नेटवर्क 1,000 एमबीपीएस (1 जीबीपीएस) तक की डाउनलोड स्पीड मिल थी। भारत में लोगों को 4जी मोबाइल नेटवर्क पर अधिकतम डाउनलोडिंग स्पीड 12.81Mbps और अपलोड स्पीड 4.79Mbps मिलती है। 

इसके अलावा एयरटेल 5G टेस्टिंग में वनप्लस 9 सीरीज जैसे स्मार्टफोन था, जिसपर लगभग 100 एमबीपीएस की अपलोड स्पीड दिखाई दी थी। वहीं, Ookla के मुताबिक मोबाल इंटरनेट स्पीड की लिस्ट में भारत 130वें पायदान पर है। इसे भी पढ़ें: 5G नहीं, भारत में आएगा 5Gi, जानें क्यों खास है यह तकनीक

 

Airtel 5G का जिस साइट पर यह ट्रायल चल रहा है, वह 3500 MHz बैंड पर काम कर रही है।  आपको याद दिला दें कि इस साल की शुरुआत में, एयरटेल 1800 मेगाहर्ट्ज बैंड में लिबरलाइज्ड स्पेक्ट्रम का उपयोग करके लाइव नेटवर्क पर 5G का परीक्षण करने वाला भारत का पहला टेल्को बना था।

एयरटेल Ericsson की साझेदारी के साथ इस टेस्टिंग को चला रही है। आपको याद दिला दें कि मई में सरकार ने Airtel, Jio और Vodafone Idea जैसे टेलीकॉम ऑपरेटरों को Ericsson, Nokia  और Samsung जैसे इक्यूप्मेंट मेकर्स के साथ 5जी ट्रायल की अनुमति दी थी। दूरसंचार कंपनियों के आवेदनों को मंजूरी दे दी लेकिन उनमें से कोई भी चीनी कंपनियों की तकनीकों का इस्तेमाल नहीं करेगा।

बता दें कि इसी साल जनवरी में एयरटेल ने 5जी रेडी नेटवर्क की घोषणा की है। Airtel ने हैदराबाद में कमर्शियल तौर पर लाइव 5जी सेवा का सफलतापूर्वक प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद एयरटेल ने 5G का ट्रायल दिल्ली-एनसीआर (गुरुग्राम) में किया है। इसके अलावा एयरटेल ने दिल्ली, एनसीआर, मुंबई, कोलकत्ता और बैंगलुरू में 3500MHz, 28GHz और 700MHz बैंड्स में 5जी ट्रायल स्पेक्टर्म प्राप्त किए हैं। इसे भी पढ़ें: 5G का रास्ता हुआ साफ, Jio, Airtel, Vodafone Idea और MTNL को मिला स्पेक्ट्रम

फिलहाल, एयरटेल के ग्राहकों को ट्रायल के दौरान 5जी नेटवर्क का अनुभव प्राप्त नहीं होगा, भले ही उनके पास 5जी सक्षम स्मार्टफोन हो… क्योंकि सरकार ने फिलहाल इसे ग्राहकों के साथ टेस्टिंग की अनुमति नहीं दी है। ऐसी टेस्टिंग के लिए ऑपरेटर जिन डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें अपने निर्माता के साइड से एक खास सॉफ्टवेयर अपडेट की जरूरत होती है, ताकि इस नेटवर्क के पब्लिक रोलआउट से पहले इसकी टेस्ट किया जा सके।