Airtel लाया 179 रुपए वाला नया प्रीपेड प्लान, फ्री कॉलिंग के साथ मिलेगा 2 लाख का लाइफ इंश्योरेंस

टेलिकॉम कंपनियां अपने यूजर्स को लुभाने के लिए नए-नए प्लान्स और ऑफर पेश कर रही हैं। इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए एयरटेल ने अपना 179 रुपये का नया प्लान पेश किया है। एयरटेल द्वारा पेश किया गया यह प्लान सिर्फ प्रीपेड ग्राहकों के लिए है। इस रिचार्ज की खास बात है कि इसमें फ्री कॉलिंग, एसएमएस और डाटा के साथ ही लाइफ इंश्योरेंस दिया जा रहा है।
हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि एयरटेल अपने किसी प्लान में ग्राहकों को लाइफ इंश्योरेंस ऑफर कर रही हो। इससे पहले भी एयरटेल ने कुछ प्लान्स हैं, जिसमें 4 लाख रुपये का इंश्योरेंस ऑफर किया जाता है। वहीं, अगर बात करें एयरटेल के 179 रुपए वाले प्लान की तो इसमें यूजर्स को 2 लाख रुपए का लाइफ इंश्योरेंस दिया जा रहा है।
Bharti AXA का 2 लाख रुपए वाले लाइफ इंश्योरेंस के अलावा अगर प्लान में मिलने वाले लाभ की बात करें तो इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी दी जा रही है। इस प्लान में वैधता के दौरान किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग मिलेगी। वहीं, 28 दिन के लिए 2जीबी डाटा दिया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: Airtel ने पेश किए 279 रुपए और 379 रुपए वाले प्लान, इन धांसू प्लान में मुफ्त कालिंग के साथ मिलेगा 4 लाख का फायदा
इतना ही नहीं प्लान में 300 फ्री एसएमएस भी दिए जा रहे हैं। इसके अलावा प्लान में मिलने वाले अन्य लाभ की बात करें तो इसमें एयरटेल एक्सट्रीम ऐप और विंक म्यूजिक का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। ध्यान दें कि 2 लाख का लाइफ इंश्योरेंस 18 से 54 वर्ष की उम्र वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
इसके अलावा रिचार्ज कराने के अलावा यूजर्स को इंश्योरेंस के लिए किसी पेपरवर्क या मेडिकल टेस्ट की जरूरत नहीं होगी। इस पूरी प्रक्रिया को एयरटेल रिटेल स्टोर या एयरटेल थैंक्स ऐप किया जा सकता है जो कि काफी आसान है। इसे भी पढ़ें: Jio की राह चला Airtel, 3GB डाटा और फ्री कॉलिंग वाले प्लान को फिर लाया वापस
हाल ही में TRAI ने अक्टूबर महीने की रिपोर्ट शेयर की है जिसमें बताया गया है कि साल 2019 दसवें महीने में किस टेलीकॉम कंपनी ने कितने नए ग्राहक जोड़ें है और कंपनियों का कुल उपभोक्ता आधार कितने का हो गया है। इस लिस्ट के अनुसार सबसे ज्यादा यूजर Reliance Jio ने जोड़े हैं। Jio ने अक्टूबर महीने में 91 लाख नए यूजर्स को अपने नेटवर्क से जोड़ा है। इस महीने के नए कनेक्शन के साथ ही Jio नेटवर्क पर 36.43 करोड़ यूजर पूरे हो गए हैं।
अन्य मोबाइल कंपनियों की बात करें तो अक्टूबर महीने के दौरान देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन चुकी Vodafone Idea ने 1.9 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं। इन नए कनेक्शन्स के साथ ही Vodafone Idea का कुल उपभोक्ता आधार 37.27 करोड़ हो गया है। वहीं Airtel की स्थिति देखें तो कंपनी ने अक्टूबर महीने में 81,974 नए यूजर्स को अपने नेटवर्क से जोड़ा है। इस आंकड़ें के साथ ही Airtel का यूजर बेस अक्टूबर में 32.56 करोड़ हो गया है।