
इसी माह स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओपो ने अपने सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन एफ3 प्लस का ब्लैक एडिशन पेश किया था। वहीं अब कंपनी ने आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा है कि ओपो आगामी 4 मई को अपना नया स्मार्टफोन ओपो एफ3 लॉन्च करने जा रही है। ओपो ने सूचना शेयर करते हुए बताया है कि यह फोन डुअल फ्रंट कैमरे पर पेश किया जाएगा।
16 मई को होगा लॉन्च एचटीसी यू, जिसमें होगी 128जीबी मैमोरी
ओपो इंडिया ने अपने आॅफिशियल ट्वीटर अकाउंट के जरिये एफ3 के लॉन्च की जानकारी दी है। ओपो ने सोशल मीडिया पर 8 मिनट का टीज़र भी पब्लिश किया है जिसमें फोन के लुक की झलक भी प्राप्त होती है। ओपो द्वारा इस फोन को देश की बहुप्रतीक्षित फिल्म बाहुबली 2 के साथ पेश किया जाएगा।
Hold your breath!#OPPOF3 is coming on 04.05.17!
Loaded with amazing features & a Dual Selfie Camera, the new #SelfieExpert is incredible. pic.twitter.com/2aJZnAbguw— OPPO Mobile India (@oppomobileindia) April 20, 2017
ओपो एफ3 की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर हालांकि कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन लीक्स के अनुसार यह एक सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन होगा, जिसमें 16-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल के दो सेल्फी कैमरे होंगे। ओपो एफ3 के फ्रंट पैनल पर होम बटन दिया जाएगा जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर से इम्बेड होने की उम्मीद है।
फोन के उपयोग के समय इन 7 बातों का जरूर रखें ध्यान
ओपो का यह फोन कब और किस माध्यम से सेल के लिए उपलब्ध होगा इसकी जानकारी आगामी 4 मई को ही प्राप्त होगी। वहीं कुछ टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंपनी द्वारा इस फोन को 20,000 रुपये तक के बजट में लॉन्च किया जाएगा।


















