Airtel का ये रिचार्ज नहीं किसी से कम, डेली 2GB डाटा, 31 दिन तक वैधता और फ्री कॉलिंग

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के आदेशानुसार कुछ महीने पहले ही दूसरी टेलीकॉम कंपनियों की तरह ही एयरटेल (Bharti Airtel) ने भी 30 दिन वैलिडिटी (Airtel Monthly Plan) वाले नए प्रीपेड प्लान (Airtel Plan) लॉन्च किए थे। जिनमें से एक प्लान 319 रुपये का था। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि इसमें ग्राहकों को पूरे 30 दिन/ 31 दिन की वैलिडिटी प्रदान करता है।
एयरटेल का मंथली रिचार्ज प्लान
Airtel की ऑफिशियल साइट और ऐप पर इस प्लान को देखा जा सकता है। एयरटेल के 319 रुपये वाले प्लान को कंपनी ने अपनी साइट पर Truly Unlimited कैटेगरी में लिस्ट किया हुआ है। वहीं, एयरटेल के इस रिचार्ज की तरह ही रिलायंस जियो के पास 259 रुपये वाले प्लान की तरह ही एयरटेल का यह एक कैलेंडर महीने की वैधता वाला रिचार्ज प्लान है। आइए आगे आपको 319 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले सभी बेनिफिट्स की जानकारी देते हैं। इसे भी पढ़ें: Jio के बाद Airtel यूजर्स को मिला बड़ा झटका, अब रिचार्ज प्लान के साथ नहीं मिलेगा ये Benefit
62GB तक मिलेगा डाटा
यह एक महीने की वैधता वाला प्रीपेड प्लान है। एयरटेल की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 319 रुपये की यह रिचार्ज प्लान डेली 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधाओं के साथ आता है। इसके अलावा इसकी वैधता पूरे एक महीने की है, फिर चाहे महीने में 30 दिन हों या 31 दिन। इस हिसाब से यूजर्स को 62जीबी तक का डाटा इस प्लान में मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Jio की बोलती बंद कर Airtel ने किया ये बड़ा कमाल, जानें क्या है पूरा मामला
मिलेंगे ये एडिशनल बेनिफिट्स
- Apollo 24/7 Circle for 3 Month
- Get Rs 100 Cashback on FAStag
- Shaw Academy 1 year subscription
- Free Hellotunes with unlimited changes
- Wynk Music with free unlimited downloads
कॉलिंग व एसएमएस भी मिलेंगे फ्री
यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस के साथ आता है। इसमें अलावा प्लान में और बहुत कुछ एडिशनल बेनिफिट्स मिलते हैं, जिनकी जानकारी आपको आगे दी जाएगी। आइए जानते हैं कि कॉलिंग, डाटा और एसएमएस के अलावा इस प्लान में क्या कुछ खास मिलता है।