
भारती एयरटेल ने चुपचार अपने यूजर्स को एक बड़ा झटका दे दिया है। कंपनी द्वारा प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमत में बढ़ौतरी से अभी ग्राहक उभरे भी नहीं थे कि कंपनी ने अपने अधिकतर प्रीपेड प्लान में मिलने वाले Amazon Prime Video मोबाइल एडिशन ट्रायल को चुपके से हटा लिया है। आपको बता दें कि कंपनी साल 2021 से Airtel Thanks बेनिफिट्स के तहत यह बेनिफिट एड किया था, जिसके जरिए यूजर्स फिल्मों, वेब सीरीज और टीवी शो देख पाते थे। आइए आगे बताते हैं किन प्लान में अब यह बेनिफिट नहीं मिलेगा।
इन प्लान में मिलता रहेगा फ्री बेनिफिट
टेक साइट टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार अब सिर्फ एयरटेल के दो प्रीपेड में अमेजन प्राइम वीडियो मोबाइल ए़डिशन का फ्री ट्रायल दिया जा रहा है, जिसमें 359 रुपये और 108 रुपये के रिचार्ज शामिल हैं। इन प्लान के अलावा बाकि सभी प्लान में मिलने वाले इस लाभ को हटा लिया गया है। इसे भी पढ़ें: Airtel यूजर ध्यान दें! अगर आपके पास भी आ रहे हैं KYC के लिए मैसेज या कॉल, तो अभी पढ़ें यह खबर
फिर महंगे हो सकते हैं रिचार्ज
हाल ही में सामने आई मीडिया रिपोर्ट के अुसार प्राइवेट कंपनियां जैसे एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया इस साल 10% से 12% तक अपने रिचार्ज प्लान महंगे कर सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो आज जिस रिचार्ज के लिए ग्राहकों से 100 रुपये लिए जा रहे हैं महंगे होने के बाद उस रिचार्ज प्लान की कीमत 110 से 112 रुपये हो सकती है।
बताया जा रहा है कि एक बार फिर टैरिफ प्लान महंगे होने से टेलीकॉम कंपनियों को फायदा होगा और उनका एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) 10% तक बढ़ जाएगा। इस बढ़ोतरी के बाद Airtel, Jio और Vi के ARPU क्रमशः 200 रुपये, 185 रुपये और 135 रुपये हो जाएंगे। हालांकि, अभी तक किसी कंपनी ने इसकी पुष्टी नहीं की है। इसे भी पढ़ें: Jio को पटखनी देने के लिए Airtel ने चली ये चाल, Netflix, Hotstar के साथ तीन नए प्लान किए लॉन्च
इससे पहले सामने आई एक रिपोर्ट पोर्ट में बताया गया था कि 5G सर्विसेज के शुरू होने से टेलिकॉम कंपनियों को डिजिटल सर्विस सेगमेंट और एंटरप्राइज से एक्स्ट्रा रेवेन्यू कमाने सहारा मिलेगा। लेकिन इसके लिए कंपनियों को बड़ी रकम भी देनी होगी। साथ ही इसमें सबसे बड़ा हिस्सा कंपनियों को ऑक्शन में एयरवेव्स के लिए देना होगा।























