
कुछ दिन पहले ही ट्राई (TRAI) के आदेश के बाद Jio, Airtel और Vodafone Idea ने एक महीने की वैधता (30 Days Validity) वाले प्लान लॉन्च किए थे। वहीं, शुक्रवार को Jio ने तीन महीने की वैधता (90 Days Validity) के साथ अपने नए प्लान को पेश किया, जिसके बाद Airtel ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए 90 जीबी डाटा के साथ 60 दिन वाले Recharge Plan को पेश कर दिया। हालांकि, Airtel ने चुपके से दो प्लान अपनी साइट पर लिस्ट कर दिया, जिसे सबसे पहले 91मोबाइल्स की टीम ने स्पॉट किया। आइए आगे आपको इस आर्टिकल में Airtel 60 Days Validity Plan के बारे में बताते हैं।
60 दिन मिलेगी वैधता
Airtel द्वारा पेश किए गए 60 दिन वैधता वाले रिचार्ज प्लान की कीमत 519 रुपये है और इस प्लान को एयरटेल ने अपनी साइट के साथ ही अपने ऐप पर Truly Unlimited कैटेगरी में लिस्ट कर दिया है। आप रिचार्ज को ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से अपने नंबर पर करा सकते हैं। प्लान में 60 दिनों की वैधता के साथ ही कॉलिंग, डाटा और एसएमएस के अलावा कई एडिशनल बेनिफिट्स भी ऑफर किए जा रहे हैं। इसे भी पढ़ें: Jio के जवाब में Airtel चुपके से लाया 90 दिन वाला Recharge, 135GB डाटा के साथ मिलेगी अनलिमिटेड कॉल
डेली मिलेगा 1.5GB डाटा
Airtel Prepaid यूजर्स के लिए पेश किए गए इस Recharge Plan में ग्राहकों को 60 दिनों की वैधता के अलावा डेली 1.5GB डाटा दिया जा रहा है। यानी प्लान में कुल 90जीबी डाटा मिलेगा। वहीं, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 100 SMS का लाभ भी ऑफर किया जा रहा है। इसके अलाव प्लान में एडिशनल बेनिफिट में फ्री हेलो ट्यून और विंक म्यूजिक एप का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। इसके अलावा फास्ट टैग पर 100 रुपये का कैशबैक और 3 महीने के लिए 24/7 का सर्किल का लाभ दिया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: Airtel 5G Launch: जानें कब आएगा एयरटेल का 5जी और कितनी होगी प्लान की कीमत!
Airtel 5G Plan
जियो ने जहां देश की सभी 22 सर्किल्स में स्पेक्ट्रम खरीदे हैं वहीं भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel ने कम आबादी वाले शहर व कस्बों को अपना मुख्य टारगेट रखा है। एयरटेल ने मिडबैंड स्पेक्ट्रम में अधिक रूचि दिखाई है। बता दें कि इन बैंड्स पर 900 Mbps तक की इंटरनेट स्पीड हासिल की जा सकती है तथा इनका नेटवर्क कवरेज एरिया भी हाई फ्रीक्वेंसी बैंड्स से अधिक है।























