Airtel डाटा, बैलेंस और SMS चेक करने का सबसे आसान तरीका, जानें यहां

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/11/Airtel-Balance-check.jpg

इस आर्टिकल में आज हम आपको एयरटेल बैलेंस चेक करने के सबसे आसान तरीके की जानकारी देने वाले हैं। प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहक आगे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सिम में बचे हुए टॉकटाइम, डाटा, एसएमएस के बारे में कभी भी और कहीं भी जानकारी पा सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे चेक करकें एयरटेल बैलेंस।

ऐसे करें Airtel डाटा, बैलेंस और SMS चेक

1. Airtel डाटा बैलेंस चेक

यूएसएसडी कोड का उपयोग करके एयरटेल डाटा/इंटरनेट बैलेंस चेक किया जा सकता है। इसके लिए एयरटेल यूजर्स को *123*10# डायल करना होगा। यह प्रीपेड ग्राहकों के लिए है।

2. Airtel SMS बैलेंस चेक

यूएसएसडी नंबर कोड का उपयोग करके एयरटेल एसएमएस बैलेंस चेक करने के लिए प्रीपेड ग्राहकों को अपने फोन से *121*7# डायल करना होगा।

3. Airtel plan validity ऐसे करें चेक

अपने एयरटेल नंबर पर प्लान और वैधता की जांच के लिए प्रीपेड यूजर्स को फोन से *121*2# डायल करना होगा।

4. Airtel talktime बैलेंस चेक ऐसे करें

एयरटेल मेन बैलेंस या टॉकटाइम चेक करने के लिए ग्राहकों को अपने फोन से *123# डायल करना होगा।

5. Airtel postpaid पर डाटा बैलेंस ऐसे करें चेक

एयरटेल थैंक्स ऐप के अलावा, ग्राहक एयरटेल पोस्टपेड डेटा उपयोग की जांच के लिए *121# डायल कर सकते हैं।

देखें काम के Airtel USSD CODE

पर्पस Airtel यूएसएसडी कोड
मैन बैलेंस चेक *123#
नंबर चेक *282#
ऑफर्स *121#
टॉक टाइम लोन *141# or call 52141
डाटा लोन कोड *141# or call 52141
मिस कॉल अलर्ट सर्विस *888#
अनलिमिटेड पैक्स *121*1#
वॉयस और रोमिंग पैक्स *222#
पोस्टपेड करंट बिल प्लान चेक SMS “BP” To 121
पोस्टपेड ड्यू/पेंडिंग अमाउंट चेक SMS “OT” To 121
पोस्टपेड बिल पेमेंट चेक SMS “PMT” To 121
पोस्टपेड करंट प्लान यूसेज चेक SMS “UNB” To 121
2जी यूजर्स के लिए एयरटेल डाटा बैलेंस *121*9#

Airtel थैंक्स ऐप पर करें बैलेंस चेक

एयरटेल प्रीपेड और पोस्टपेड बैलेंस के मेन बैलेंस, डेली डाटा, एसएमएस और बहुत कुछ जानकारी को Airtel Thanks ऐप के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें: जानें कितने रूपये में मिलेगा Jio, Airtel और Vi का 5G Internet! सरकार ने किया बड़ा खुलासा

Airtel की वेबसाइट पर चेक करें बैलेंस

Airtel कस्टमर केयर से बात कर चेक करें बैलेंस

आप एयरटेल के टोल-फ्री कस्टमर केयर नंबरों के माध्यम से एयरटेल दैनिक डेटा बैलेंस, टॉकटाइम और बहुत कुछ देख जानकारी हासिल कर सकते हैं।

सवाल-जवाब (FAQ)

एयरटेल का 1 महीने का पैक कितने का है?

एयरटेल 319 रुपये वाला रिचार्ज प्लान 1 माह वैधता वाला सबसे सस्ता रिचार्ज है। प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रति दिन 2GB डाटा, 100 SMS/दिन, और Wynk Music और बहुत कुछ मिलता है।

एयरटेल डाटा प्लान

एयरटेल का मोबाइल नंबर कैसे निकाले?

Airtel का नंबर चेक करने के लिए आप *282# USSD Code का इस्तेमाल कर सकते है या इसके अलावा आप *121*2# या *121*9# इन दोनों से भी Airtel का नंबर निकाल सकते हैं।