Airtel लाया 3 नए प्लान, मुफ्त देख पाएंगे T20 World Cup के सभी मैच

Join Us icon

Airtel के पास प्रीपेड, पोस्टपेड, इंटरनेशनल रोमिंग, होम ब्रॉडबैंड और एयरटेल डिजिटल टीवी यूजर्स के लिए कई खास पैक हैं। वहीं, इनमें से कई रिचार्ज प्लान ऐसे हैं जो कि ICC Men’s T20 World Cup के लिए Disney+ Hotstar की सदस्यता प्रदान करते हैं। इसके अलावा कंपनी ने T20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए नए प्रीपेड प्लान पेश किए हैं, जिनकी कीमत 499 रुपये से शुरू होती हैं और इनमें हाई-स्पीड डाटा भी ऑफर किया जा रहा है।

Airtel के तीन नए रिचार्ज प्लान

रिचार्जबेनिफिट्सवैधता
499 रुपयेफ्री कॉलिंग, डिज्नी प्लस हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन, 3 जीबी डेली डाटा28 दिन
869 रुपयेफ्री कॉलिंग, डिज्नी प्लस हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन, 2 जीबी डेली डाटा84 दिन
3,359 रुपयेफ्री कॉलिंग, डिज्नी प्लस हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन, 2.5 जीबी डेली डाटा365 दिन

 

Airtel 499 रुपये वाला प्लान

499 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा साथ यूजर्स को इसमें हर दिन 3GB डाटा दिया जाता है। इसके साथ ही इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग का भी लाभ ऑफर किया जा रहा है। वहीं, खासियत है कि इस रिचार्ज में ग्राहकों को 3 महीने के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। साथ ही यूजर्स एयरटेल स्ट्रीम प्ले के साथ 20 से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म को फ्री में एक्सेस कर सकते हैं।

Airtel 869 रुपये वाला प्लान

869 रुपये प्लान के साथ 84 दिन की वैलिडिटी और डेली 2 जीबी डाटा मिलकता है। इसके अलावा किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इस प्लान के साथ यूजर्स को 3 महीने के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जाता है।

Airtel 3359 रुपये वाला प्लान

3359 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 365 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है। वहीं, इस रिचार्ज प्लान के सात 2.5 जीबी डाटा के साथ एक साल के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन का लाभ लिया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here