
जियो से मिल रही चुनौती में आइडिया और वोडाफोन भले ही थोड़े शांत हों लेकिन एयरटेल बराबरी की टक्कर दे रहा है। कंपनी हर रोज कुछ न कुछ घोषणाएं कर उपभोक्ताओं को अपने साथ जोड़े रखना चाहती है। अभी कुछ दिन पहले एयरटेल ने गुजरात और मध्य प्रदेश में अपनी 4जी सेवा लॉन्च की थी और उस दौरान कंपनी ने उपभोक्ताओं को 249 रुपये में 10जीबी 4जी डाटा देने की घोषणा की थी। परंतु उस वक्त यह सेवा सिर्फ इन्हीं दोनों टेलीकॉम सर्किल के लिए उपलब्ध थी। अब इस सेवा को एयरटेल ने पूरे भारत में लॉन्च कर दिया है।
हां इस बार मूल्य थोड़ा ज्यादा है। कंपनी ने 259 रुपये में 10जीबी 4जी डाटा देने की घोषणा की है। इसके माध्यम से कंपनी का उद्देश्य न सिर्फ नए उपभोक्ताओं को जोड़ना है बल्कि रिलायसं जियो और वोडाफोन को भी करारा जवाब दिया है।
तो क्या शाहरुख खान से ज्यादा पॉपुलर हैं एयरटेल गर्ल साशा क्षेत्री
गौरतलब है कि पिछले माह ही रिलायंस जियो ने अपनी 4जी सेवा भारत में लॉन्च की है और इसके तहत उपभोक्ताओं को 31 दिसंबर तक मुफ्त में 4जी डाटा, कॉल, एसएमएस और रोमिंग सेवा देने की घोषणा की है। इसके बाद से जियो सिम के लिए स्टोर पर लंबी कतार देखी जा सकती है।
आपका जियो सिम नहीं कर रहा है काम तो जानें ऐसे करें उसे ठीक
वहीं हाल में वोडाफोन ने भी नए फोन की खरीदारी पर 1जीबी रिचार्ज पर 10 जीबी डाटा देने की घोषणा की है। ऐसे में अपनी इस 4जी प्लान के साथ एयरटेल ने सीधा जवाब वोडाफोन और रिलायंस जियो को दिया है।
कैसे लें 10जीबी डाटा का लाभ
एयरटेल की नई 259 रुपये में 10जीबी 4जी डाटा प्लान कुछ शर्ते हैं। जिसकी जानकारी हमने आगे दी है।
1. इस सेवा का लाभ आप तभी ले सकते हैं जब आपने कोई नया 4जी फोन खरीदा हो।
2. नया डिवाइस लेने के साथ ही आपको अपने नंबर पर 259 रुपये का रिचार्ज करना है। इसमें आपको 1जीबी 4जी डाटा मिलेगा।
3. इसके बाद आपको अपने फोन में माई एयरटेल ऐप के माध्यम से कस्टमर केयर से इस डाटा के लिए क्लेम करना है।
4. इसके बाद आपको 9जीबी अतिरिक्त डाटा प्राप्त होगा।
5. इस प्लान का लाभ एयरटेल के नए या पुराने प्रीपेड उपभोक्ता ही ले सकते हैंं।
6. वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि आप फोन खरीदारी के 30 दिनों के अंदर ही डाटा के लिए क्लेम कर सकते हैं। इसके बाद क्लेम मान्य नहीं होगा।
7. वहीं इस नए प्लान का लाभ 90 दिनों के अंदर सिर्फ तीन बार ही लिया जा सकता है।



















