एयरटेल यूजर्स को अब फ्री में मिलेगी ये सुविधा, जानें क्या है तरीका

Join Us icon

एयरटेल अपने यूजर्स के लिए काफी समय से नए-नए प्लान पेश कर रहा है। वहीं, अब कंपनी ने प्रीपेड और पोस्टपेड मोबाइल सब्सक्राइबर्स के लिए एक शानदार ऑफर की पेशकश की है। इस ऑफर के तहत यूजर्स अब अनलिमिटेड ‘हेलो ट्यून्स’ सेट कर सकेंगे।

यह सुविधा बिल्कुल फ्री दी जा रही है। यूजर्स इस अनलिमिटेड ‘हेलो ट्यून्स’ को विंक म्यूजिक ऐप के जरिए ऐड कर सकते हैं। कंपनी ने जानकारी दी है कि विंक म्यूजिक लाइब्रेरी में पर उपलब्ध 4 करोड़ गाने अब हेलो ट्यून्स पर उपलब्ध होंगे।

इसके लिए एयरटेल अपने यूजर्स कोई भी सब्सक्रिप्शन फीस नहीं देनी होगी। हालांकि, इस सर्विस का फायदा उठाने के लिए प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स को 129 रुपए या इससे ज्यादा की कीमत का रिचार्ज कराना होगा। इसे भी पढ़ें: Airtel ने रिवाइज किए दो प्लान, फ्री में मिल रहा 4 लाख रुपए का बीमा

गौरतलब है कि इस लाभ का फायदा लेने के लिए यूजर्स को हर 30 दिन पर विंक म्यूजिक ऐप में हेलो ट्यून्स को कन्फर्म करना होगा। ऐसा करना उन लोगों के लिए जरूरी है जिन्हें अपने फ्री सब्सक्रिप्शन को आगे जारी रखना है। इसके अलावा आप जितनी बार चाहें हेलो ट्यून्स को बदल सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Jio या Airtel, जानें 299 रुपये में किस नेटवर्क पर मिलेगा ज्यादा फायदा

बता दें कि एयरटेल इस प्रकार की सर्विस देने वाली अकेली कंपनी नहीं है। इससे पहले रिलायंस जियो पर भी ऐसी ही सर्विस दी गई थी, जिसमें यूजर्स जियो सावन ऐप के जरिए अनलिमिटेड जियो ट्यून्स को सेट कर सकते हैं।

ऐसे सेट करें एयरटेल हेलो ट्यून्स

– सबसे पहले विंक म्यूजिक ऐप को अपने फोन में डाउनलोड करें।
– इसके बाद ऐप को ओपन कर हेलो ट्यून्स आइकन पर टैप करें।
– इसके बाद एयरटेल यूजर्स आसानी से अपने पसंदीदा गाने को सर्च करके इसे सिलेक्ट कर सकेंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here