
हाल ही में सामने आई ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी बन गई है। कंपनी के पास प्रीपेड प्लान की एक लंबी लिस्ट मौजूद है। वहीं, एयरटेल के पास ऐसे कई प्लान हैं जो एक साल की वैलिडिटी के साथ आते हैं, जिसमें बंपर डाटा हर दिन ऑफर किया जाता है। इन प्लान की सबसे खास बात है कि एक बार रिचार्ज कराने के बाद यूजर्स द्वारा बार-बार रिचार्ज की टेंशन खत्म हो जाती है। आइए आगे आपको बताते हैं Airtel के 365 दिन वाले टॉप 3 प्लान्स के बारे में सबकुछ।
Airtel का 1498 रुपये वाला प्लान
एयरटेल यूं तो एक साल वाले कई प्लान ऑफर करती है, लेकिन इनमें सबसे सस्ता प्लान 1498 रुपये का है। इसमें 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है। यूज़र्स को 24 जीबी डाटा मिलता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा और 3600 SMS मिलते है। इसके अलावा वोडाफोन प्ले और ZEE5 का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है। इसे भी पढ़ें: ये हैं Airtel के 100 से कम के बेस्ट रिचार्ज प्लान, 28 दिन की वैलिडिटी, कॉलिंग और डाटा मिलेगा बिल्कुल फ्री
Airtel का 2,398 रुपए वाला प्लान
एयरटेल के इस प्लान की वैधता भी 365 दिन यानी एक साल की है। इस प्लान में यूजर्स को 1.5जीबी डाटा हर दिन दिया जाता है। इसके अलावा सभी नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए अनलिमिटेड मिनट मिलते हैं। कॉलिंग मिनट के लिए कोई FUP लिमिट नहीं है। इसके अलावा ग्राहकों को कुल 100 एसएमएस भी हर दिन मुफ्त ऑफर किए जाते हैं। इसके अलावा वोडाफोन प्ले और ZEE5 का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है। इसे भी पढ़ें: Airtel का नंबर चालू रखने के लिए कराना होगा कम से कम इतने रुपए का रिचार्ज, मिलेगा ये लाभ
Airtel का 2,498 रुपए वाला प्लान
एयरटेल के इस प्लान की वैलिडिटी भी 365 दिन है। इस पैक में 2 जीबी डाटा हर दिन ऑफर किया जाता है। कुल 730 जीबी डाटा इस प्लान में मिलता है। एयरटेल के इस पैक में हर नेटवर्क पर लोकल, एसटीडी या रोमिंग कॉल्स बिना किसी FUP लिमिट मिलती हैं। ग्राहक हर दिन 100 मुफ्त एसएमएस भी भेज सकते हैं। इसके अलावा वोडाफोन प्ले और ZEE5 का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है।













