Airtel का नंबर चालू रखने के लिए कराना होगा कम से कम 45 रुपए का रिचार्ज, मिलेगा ये लाभ

Join Us icon

टेलिकॉम इंडस्ट्री में अपने ग्राहकों को खुश रखने के लिए एयरटेल काफी समय से अपने नए प्रीपेड प्लान्स को पेश कर रही है। इन प्लान के दम पर कंपनी जियो, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल को चुनौती देने के पूरी कोशिश में है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि अगर आपने Airtel का सिम लिया है और आप कॉल या नेट यूज नहीं करते, तब भी आपको नम्बर चालू रखने के लिए हर महीने एक तय कीमत वाला रिचार्ज कराना ही पड़ता है।

गौरतलब है कि पिछले साल भारती एयरटेल ने प्रीपेड यूजर के लिये न्यूनतम अनिवार्य रिचार्ज को 23 रुपए से बढ़ाकर 45 रुपए कर दिया था। इसका मतलब है कि अगर आपको अपना एयरटेल का नंबर चालू रखना है तो 45 रुपए का रिचार्ज कराना जरुरी हो जाता है।

यूजर्स को कंपनी की मोबाइल सेवा का लाभ उठाने के लिए हर 28 दिन में 45 रुपए का या इससे अधिक का रिचार्ज करना अनिवार्य होगा। अगर बात करें 45 रुपए वाला प्लान की तो इसमें सिर्फ 28 दिन की वैधता मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को किसी प्रकार का कॉलिंग और डाटा का लाभ नहीं मिलेगा। अगर आप सिर्फ वैधता के लिए किसी प्लान की तलाश कर रहे हैं तो यह बेस्ट प्लान है। इसे भी पढ़ें: 251 रुपये में 50 जीबी डाटा दे रही है Jio और Airtel, लेकिन फिर भी है एक बड़ा फर्क, जानें क्या

Airtel fraud with delhi user postpaid number disconnected bill payment

बता दें कि हाल ही में भारती एयरटेल ने 251 रुपए वाले नए 4जी डाटा वाउचर को पेश किया था। वाउचर में यूजर्स को 50GB असीमित हाई-स्पीड डाटा का लाभ मिलता है। इस एड-ऑन प्लान की कोई वैलिडिटी नहीं होगी। यह आपके प्राइमरी रिचार्ज तक वैलिड होगा। अगर आपको कोई रिचार्ज चल रहा है तो आप उसके साथ इस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। सके अलावा वॉयस कॉलिंग व एसएमएस सर्विस पहले से एक्टिव प्लान के अनुसार ही चलेगी। इसे भी पढ़ें: Airtel सिस्टम में आई खराबी, पेमेंट करने के बाद भी नंबर हो रहे हैं बंद, सावधान! कहीं आप न हो अगला शिकार

इसके अलावा, एयरटेल अपने पोस्टपेड यूजर्स को 100 रुपए वाला ऐड-ऑन डेटा पैक ऑफर करता है। एयरटेल के इस ऐड-ऑन पैक में यूजर्स को 15जीबी डाटा मिलता है। एयरटेल का यह प्लान शुरुआत में जनवरी में आया था, लेकिन कंपनी ने अप्रैल में इस प्लान को ‘वर्क फ्रॉम होम विद इज’ टैग के साथ प्रमोट करना शुरू किया।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here