महंगे होंगे एयरटेल के रिचार्ज, सुनिल मित्तल बोले ‘इस साल सभी प्लान के रेट्स बढ़ाने का विचार’

Join Us icon
Highlights

  • एयरटेल इस साल सभी प्लान की रेट्स बढ़ाने पर विचार कर रही है।
  • सुनील भारती मित्तल ने MWC 2023 में प्लान के रेट्स बढ़ाने का दिया हिंट है।
  • जनवरी में एयरटेल की ओर से कुछ सर्किल्स में प्लान्स के रेट बढ़ाए गए थे।

एयरटेल अपने प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकता है। एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने कहा कि एयरटेल इस साल सभी प्लान की रेट्स बढ़ाने पर विचार कर रही है। उन्होंने यह जानकारी Mobile World Congress 2023 में एक सवाल का जवाब देते हुए कही। वहीं, हाल ही में कंपनी ने 19 सर्किलों में अपने सबसे सस्ते प्लान की कीमत बढ़ा कर इसकी शुरुआती भी ककर दी है। दरअसल, हाल ही में एयरटेल ने 99 रुपये के प्लान को हटा दिया और अब बेस की कीमत 155 रुपये कर दी है जो कि 57 प्रतिशत पहले से मुकाबले ज्यादा है।

कंपनी ने खुद दी प्राइस हाइक की जानकारी

दरअसल, मित्तल ने कहा कि कंपनी में बहुत ज्यादा इनवेस्ट किया है, जिसने बैलेंस शीट को मजबूत बनाया है, लेकिन टेलीकॉम इंडरस्ट्री में लागत पर रिटर्न बहुत कम मिलता है और इसे बदलने की जरूरत है। इसी को देखते हुए हम छोटे तौर पर प्लान्स की रेट्स में बढ़ोतरी करने जा रहे हैं, जो टैरिफ को सही स्थिति में लाने के लिए जरूरी है। हालांकि प्लान्स की कीमत कितने प्रतिशत और कब तक बढ़ाई जाएगी इस बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी है। इसे भी पढ़ें: एयरटेल यूजर्स को झटका, इन 19 सर्किल से हटाया अपना सबसे सस्ता प्लान

sunil-mittal-airtel-5g

आपको बता दें कि कंपनी प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व (ARPU) को 300 रुपये तक बढ़ाना चाहती है और टैरिफ बढ़ाने से टेलीकॉम को भारत के सबसे बड़े दूरसंचार ऑपरेटर रिलायंस जियो को चुनौती देने में मदद मिलेगी। इसे भी पढ़ें: सिर्फ 4.9 रुपये डेली खर्च में साल भर चलेगा Airtel SIM, डाटा और कॉलिंग भी रहेगी फ्री

“हमें देश में एक मजबूत टेलीकॉम कंपनी की जरूरत है। भारत का सपना डिजिटल है, आर्थिक विकास पूरी तरह साकार हुआ है। मुझे लगता है कि सरकार पूरी तरह सचेत है और लोग भी काफी सचेत हैं।” PTI की रिपोर्ट में कहा गया है कि मित्तल इस विचार से अलग हैं कि टैरिफ बढ़ने से कुछ ग्राहकों की जेब पर असर पड़ेगा।

19 सर्किल में बंद हुआ सबसे सस्ता रिचार्ज

आपको याद दिला दें कि एयरटेल इस साल जनवरी में कुछ सर्किल में मिनिमम मंथली रिचार्ज 57% बढ़ाकर 155 रुपए कर दिया है। यानी अब 19 सर्किल्स में कंपनी ने 99 रुपए के अपने मिनिमम रिचार्ज को अब बंद कर दिया है। इस प्लान में 200 MB इंटरनेट और कॉल के लिए चार्ज 2.5 पैसा प्रति सेकेंड चार्ज लिया जाता था।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here