
Airtel के पास प्रीपेड रिचार्ज की तरह ही शानदार postpaid plans की एक लंबी लिस्ट मौजूद है। वहीं, अगर बात करें भारती एयरटेल के पोस्टपेड प्लान्स की तो इनकी शुरूआती कीमत Rs 399 है, जिसमें unlimited voice calls, data benefits, free SMS और complimentary OTT subscriptions का लाभ दिया जाता है। अगर आप भी एक शानदार Airtel postpaid plans की तलाश में हैं तो यह आर्टिकल आपके बहुत काम आने वाला है। आगे हमने Airtel postpaid plans 2023 के बारे में पूरी जानकारी दी है।
Best Airtel postpaid plans की लिस्ट
Rs 399 Airtel postpaid plan
- इस प्लान में ग्राहकों को unlimited local, STD और roaming voice calls के साथ ही डेली 100 एसएमएस मिलते हैं।
- इसके अलावा ग्राहकों को 40GB मंथली डाटा के साथ 200GB तक रोलओवर सुविधा मिलती है। एक बार महीने में मिलने वाला डाटा खत्म होने पर ग्राहकों से 2p/MB चार्ज किया जाता है।
- साथ ही एयरटेल ग्राहक अपने परिवार के सदस्यों को एयरटेल पोस्टपेड नंबर के साथ 299 रुपये के प्लान में जोड़ने की परमिशन देता है जो उन्हें 30GB मंथली डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस / दिन मिलता है।
Rs 499 Airtel postpaid plan
- यह ‘Postpaid Platinum Plan 499’ के नाम से भी जाना जाता है। इस प्लान की वैधता एक माह की है और इसमें रोलओवर सुविधा के साथ 75GB internet data मिलता है।
- वहीं, प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग व डेली 100 का लाभ मिलता है। इसके अलावा एडिशनल बेनिफिट्स के तौर पर फोन में Wynk premium, 6 माह का अमेजन प्राइम और एक साल का Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है।
- साथ ही इस प्लान में हैंडसेट को एक्सीडेंट और लिक्विड डैमेज पर 60 प्रतिशत तक कवर मिलता है।
Rs 999 Airtel postpaid plan
- प्लान में अपने परिवार के तीन सदस्यों को मुफ्त में जोड़ने का सुविधा देता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ प्रत्येक परिवार के सदस्य को एडिशनल 30GB डाटा के साथ 100GB मंथली डेटा और प्रति दिन 100 SMS मिलता है।
- इसके अलावा यूजर्स को इस प्लान में कई ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसमें नेटफ्लिक्स मंथली मेंबरशिप, 6 महीने के लिए अमेजन प्राइम और 1 साल के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार मोबाइल शामिल है।
- एयरटेल नि:शुल्क विंक प्रीमियम और हैंडसेट सुरक्षा भी बिना किसी एडिशन प्राइस के प्रदान करता है।
Rs 1199 Airtel postpaid plan
- इसमें डाटा रोलओवर के साथ 150GB इंटरनेट डाटा, डेली 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है।
- इसके अलावा प्लान में Rs 999 plan की तरह ही यूजर्स अपने परिवार के तीन सदस्यों को इसमें जोड़ सकते हैं।
- इस प्लान में उन्हें 30GB अलग से डाटा, Netflix Basic, 6 माह का Amazon Prime और 1 year of Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन एयरटेल थैंक्स ऐप से मिलेगा।
Rs 1499 Airtel postpaid plan
- इस प्लान में ग्राहकों को 4 परिवार के सदस्यों को जोड़ने की परमिशन मिलती है। वहीं, इसमें प्रत्येक सदस्य को 30GB इंटरनेट डाटा दिया जाता है।
- इसके अलावा पैक में 200 जीबी मंथली डाटा, अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस का बेनिफिट मिलता है। साथ ही प्लान में कई स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।
- प्लान में एक महीने का नेटफ्लिक्स बेसिक, 6 महीने का अमेजन प्राइम, 1 साल का डिज्नी + हॉटस्टार मोबाइल और विंक प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन शामिल है।
- इसके अलावा इस प्लान को प्राप्त करने से यूजर्स को फोन के एक्सिडेंटल व लिक्विड क्षति के लिए भी कवर किया जाता है।


















