
अगर आप एयरटेल प्रीपेड प्लान का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन इसे एयरटेल पोस्टपेड प्लान (Airtel Postpaid plans) में बदलना चाहते हैं, तो इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों के किया जा सकता है। पोस्टपेड प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और टेक्स्टिंग, डाटा रोलओवर, ऐड-ऑन कनेक्शन, हाई इंटरनेट स्पीड और फ्री ऐप एक्सेस जैसे कई फायदे मिलते हैं। इसके अलावा, पोस्टपेड प्लांस कई अन्य बेनिफिट्स के साथ आती हैं। आइए जानते हैं कि कैसे एयरटेल प्रीपेड को पोस्टपेड में कैसे बदलें (airtel prepaid ko postpaid mein kaise badle)?
Airtel प्रीपेड को पोस्टपेड में ऐसे बदलें ऑनलाइन
एयरटेल प्रीपेड प्लान को ऑनलाइन पोस्टपेड में बदलने के लिए एयरटेल वेबसाइट या फिर Airtel Thanks ऐप की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगाः
स्टेप-1: सबसे पहले एयरटेल वेबसाइट पर रजिस्टर करें या अपने मोबाइल नंबर से एयरटेल थैंक्स ऐप में लॉग इन करें।
स्टेप-2: अब आपको होम स्क्रीन पर मेन्यू में प्रीपेड वाले सेक्शन में ‘प्रीपेड टू पोस्टपेड’ वाले विकल्प को सलेक्ट करना होगा।
स्टेप-3: फिर यहां पर आपको कनेक्शन टाइप में Prepaid to Postpaid को सलेक्ट कर लें।
स्टेप-4: अपना प्रीपेड मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, अपना नाम, अल्टरनेटिव नंबर दर्ज करें और इसे ओटीपी के माध्यम से सत्यापित करें।
स्टेप-5: यहां आपको ‘Confirm’ या फिर ‘Upgrade to Postpaid’ वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
स्टेप-6: आपका अनुरोध 24 घंटे के भीतर पूरा हो जाएगा और एयरटेल कस्टमर सर्विस एक्जीक्यूटिव सत्यापन के लिए आपके घर आएगा। एक्जीक्यूटिव को अपना पता प्रमाण और पहचान प्रमाण प्रदान करें।
स्टेप-7: सत्यापन के बाद कुछ ही घंटों में ट्रांजिशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। यदि आपके प्रीपेड प्लान पर कोई टॉक-टाइम बैलेंस बचा है, तो इसे पहले महीने के लिए जेनरेट आपके पोस्टपेड बिल में समायोजित किया जाएगा।
Airtel प्रीपेड प्लान को पोस्टपेड में ऑफलाइन ऐसे बदलें
आप एयरटेल प्रीपेड प्लान को ऑफलाइन एयरटेल स्टोर के माध्यम से भी पोस्टपेड में कनवर्ट कर सकते हैं। एयरटेल स्टोर के माध्यम से प्रीपेड प्लान को पोस्टपेड में बदलने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगाः
स्टेप-1: सबसे पहले अपने नजदीकी एयरटेल स्टोर पर विजिट करें।
स्टेप-2: यहां पर आप एयरटेल स्टोर एक्जीक्यूटिव को अपने प्रीपेड प्लान को पोस्टपेड में बदलने के बारे में बताएं।
स्टेप-3: आपको एक माइग्रेशन फॉर्म दिया जाएगा, जिसमें आपको अपना मोबाइल नंबर, पता व अन्य डिटेल दर्ज करना होगा। फिर अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को सबमिट करें।
स्टेप-4: अपने आधार कार्ड को अपनी पहचान और एड्रेस प्रूफ डॉक्यूमेंट के तौर पर प्रस्तुत करें।
स्टेप-5: एक बार जब एयरटेल एक्जीक्यूटिव आपकी डिटेल को सत्यापित कर लेता है, तो आपको उसी नंबर के साथ एक नया पोस्टपेड सिम प्राप्त होगा।
पोस्टपेड सिम कुछ ही घंटों में एक्टिवेट हो जाती है। हालांकि इस बीच आपका प्रीपेड सिम निष्क्रिय रहेगा। यदि आपके पोस्टपेड सिम को सक्रिय करने में अधिक समय लगता है, तो आप दोबारा स्टोर पर जा सकते हैं या एयरटेल की ग्राहक सेवा हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं।
प्रीपेड से पोस्टपेड सिम में स्विच करने के फायदे
एयरटेल प्रीपेड प्लान को पोस्टपेड कनेक्शन में बदलने पर आपको कई तरह के फायदे भी मिलते हैंः
- पोस्टपेड कनेक्शन यूजर को नियत तारीख के बाद बिल का भुगतान करने के लिए हमेशा ग्रेस पीरियड दी जाती है। इस दौरान आपको सेवाओं का उपयोग करने में कोई समस्या नहीं होगी।
- पोस्टपेड योजनाएं आपके द्वारा उपयोग की गई सर्विसेज के लिए मंथली बिल प्रदान करती हैं, जिससे बजट बनाना और अपने खर्च मैनेज करना आसान हो जाता है।
- पोस्टपेड प्लान अक्सर प्रीपेड प्लान की तुलना में अधिक डाटा और कॉल सुविधाएं प्रदान करते हैं। यदि आपको ज्यादा डाटा की जरूरत पड़ती है, तो पोस्टपेड प्लान एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
- प्रीपेड कनेक्शन की तुलना में पोस्टपेड कनेक्शन अक्सर अधिक नेटवर्क कवरेज प्रदान करते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। खास कर ऐसी स्थिति में जब आप बिजनेस या ट्रैवल के दौरान अपने फोन पर ज्यादा निर्भर हैं।
- पोस्टपेड योजनाओं के साथ कुछ आकर्षक रिवॉर्ड भी शामिल होते हैं, जैसे कि ऑनलाइन शॉपिंग पर शानदार डील, हैंडसेट सिक्योरिटी आदि। इसके साथ, फ्री में एयरटेल एक्सस्ट्रीम, विंक म्यूजिक, अमेजन प्राइम वीडियो का एक साल का सब्सक्रिप्शन, एक साल की डिज्नी+ हॉटस्टार वीआईपी सदस्यता, फ्री हैलो ट्यून, एयरटेल सिक्योर
सवाल-जवाब (FAQs)
क्या मैं अपने एयरटेल प्रीपेड सिम को ऑनलाइन पोस्टपेड सिम में बदल सकता हूं?
हां, आप एयरटेल थैंक्स ऐप डाउनलोड करके या एयरटेल वेबसाइट पर जाकर अपने प्रीपेड सिम को ऑनलाइन पोस्टपेड सिम में बदल सकते हैं। वहां आपको ‘प्रीपेड से पोस्टपेड’ सेक्शन में जाना होगा और ओटीपी प्राप्त करने के लिए अपना डिटेल दर्ज करना होगा। साथ ही, जरूरी डॉक्यूमेंट भी सबमिट करना होगा, जैसे कि आधार आदि।
क्या मैं बिना नंबर बदले प्रीपेड को पोस्टपेड में बदल सकता हू?
प्रीपेड से पोस्टपेड कनेक्शन में बदलने पर आपको अपना नंबर बदलने की जरूरत नहीं होती है, इसलिए आपको नया फोन नंबर लेने के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
स्टोर पर जाए बिना एयरटेल प्रीपेड को पोस्टपेड में कैसे बदल सकते हैं?
आप या तो एयरटेल की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या एयरटेल थैंक्स ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। स्टोर पर गए बिना अपने एयरटेल प्रीपेड कनेक्शन को पोस्टपेड कनेक्शन में बदलने के लिए अपना डिटेल जमा करना होगा।
प्रीपेड से पोस्टपेड कनेक्शन में बदलने में कितना समय लगता है?
टेलीकॉम कंपनियों को पोस्टपेड कनेक्शन एक्टिवेट करने के लिए यूजर के पते का सत्यापन करना होता है। एक बार जब आप सभी दस्तावेज जमा कर देते हैं और नया पोस्टपेड सिम प्राप्त कर लेते हैं, तो कंपनी का एक कार्यकारी सत्यापन के लिए पते पर आ सकता है। वेरिफिकेशन होने के बाद सिम कुछ ही घंटों में एक्टिवेट हो जाता है।
प्रीपेड कनेक्शन की तुलना में पोस्टपेड कनेक्शन में क्या लाभ मिलते हैं ?
प्रीपेड से पोस्टपेड कनेक्शन पर स्विच करने के कुछ सामान्य लाभ मिलते हैं, जैसे कि आपको बार-बार टॉप-अप करने की जरूरत नहीं पड़ती है। कुछ ओटीटी प्लेटफॉर्म का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है आदि।



























