डेली 2GB डाटा, 31 दिन तक वैधता और फ्री कॉलिंग, ये है Airtel के इस रिचार्ज में नहीं है कोई कमी!

Join Us icon

Airtel Monthly Recharge Plan: कुछ माह पहले Reliance Jio द्वारा 31 दिनों की वैधता वाले नए प्लान को पेश किए जाने के तुरंत बाद ही वोडाफोन आइडिया (Vodaofne Idea Prepaid Plan) और एयरटेल (Airtel Prepaid Plan) ने भी अपने पोर्टफोलियो में 31 दिनों की वैलिडिटी वाला नए रिचार्ज प्लान पेश किए थे। इसी को देखते हुए आज हम आपको Bharti Airtel के 31 दिन वैधता वाला रिचार्ज (Monthly Recharge Plan) पेश के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसे 91मोबाइल्स ने कंपनी की साइट पर सबसे पहले स्पॉट किया था। दरअसल, एयरटेल द्वारा पूरे महीने की वैधता वाले प्लान को 319 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। आइए जानते हैं इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में डिटेल जानकारी।

एयरटेल रिचार्ज प्लान

Airtel की ऑफिशियल साइट और ऐप पर इस प्लान को देखा जा सकता है। रिलायंस जियो के 259 रुपये वाले प्लान की तरह ही एयरटेल का यह एक कैलेंडर महीने की वैधता वाला रिचार्ज प्लान है। हालांकि, एयरटेल ने इस प्लान को अपनी साइट पर Truly Unlimited कैटेगरी में लिस्ट किया हुआ है।

airtel-rs-319-monthly-recharge

डेली मिलेगा 2जीबी डाटा

आपको बता दें कि एयरटेल के एक महीने की वैधता वाला प्रीपेड प्लान टेलीकॉम कंपनी का पहला प्लान था। एयरटेल की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 319 रुपये की यह रिचार्ज प्लान डेली 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधाओं के साथ आता है। इसके अलावा इसकी वैधता पूरे एक महीने की है, फिर चाहे महीने में 30 दिन हों या 31 दिन।

Airtel offer same benefits with Rs 2999 plan and Rs 3359 recharge

एडिशनल बेनिफिट्स

  • Amazon Prime Video access for 30 days
  • Apollo 24/7 Circle for 3 Month
  • Wynk Music with free unlimited downloads
  • Get Rs 100 Cashback on FAStag
  • Shaw Academy 1 year subscription
  • Free Hellotunes with unlimited changes

365 days bsnl cheapest recharge plan unlimited calling data sms

एक साल में होंगे सिर्फ 12 रिचार्ज

इस प्लान में ग्राहकों को एक साल में 12 रिचार्ज करने होंगे। इसके अलावा प्लान हर महीने की उसी तारीख को दोहराई जाती है जिस तारीख पर पहली बार रिचार्ज किया गया हो। यानी अगर किसी ग्राहक ने इस रिचार्ज को 5 अप्रैल 2022 को कराया है तो यह 4 मई तक वैध रहे है। इस प्रकार यूजर्स को 5 मई को प्लान दोबारा से रिचार्ज कराना होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here