
अगर आप हर महीने रिचार्ज कराने की झंझट से परेशान हैं तो आप लंबी वैलिडिटी वाले प्लान को रिचार्ज करा सकते हैं। साल भर के प्लान्स आमतौर पर 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं। इसी को देखते हुए आज हम आपके लिए एयरटेल के लंबी वैधता वाले एक शानदार प्लान की जानकारी लेकर आए हैं। यह टेलीकॉम इंडस्ट्री का सबसे धाकड़ प्लान कहा जा सकता है, जिसमें डेली डाटा, कॉलिंग और SMS का लाभ मिलता है। इसके अलावा भी आपको इस एयरटेल प्लान (Airtel Recharge Plan) में ढेर सारे फायदे मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं डिटेल्स…
Airtel का 3,359 रुपये वाला प्लान
कुछ समय पहले Airtel के 3,359 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा मिलता था। लेकिन, हाल ही में कंपनी ने चुपचाप इस प्लान में 0.5जीबी डाटा को बढ़ा दिया है। वहीं, अब प्लान में कुल 2.5GB डाटा डेली मिलता है। वहीं, वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है। अगर देखा जाए तो ग्राहकों को लगभग 9.20 पैसे रोज खर्च करने पर यह सब लाभ एक साल तक मिल रहे हैं। इसे भी पढ़ें: Jio-Airtel यूजर्स रहें तैयार, जल्द मिलेगा 5G का तोहफा
इसके अलावा वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। एसएमएस की बात की जाए तो इस प्लान में रोजाना 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। अन्य फायदों की बात की जाए तो इस प्लान में 3 माह के लिए Apollo 24/7 Circle, Shaw Academy से ऑनलाइन कोर्स, FASTag पर 100 रुपये कैशबैक, Hello Tunes और Wynk Music का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
OTT का भी मिलेगा लाभ
ओटीटी बेनिफिट्स की बात की जाए तो इस प्लान में 30 दिनों के लिए Amazon Prime Video Mobile Edition और एक साल के लिए Disney Plus Hotstar सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। ग्राहक कॉलिंग और डाटा के साथ इन ओटीटी पर मौजूद कंटेंट का लुत्फ उठा सकते हैं। इसे भी पढ़ें: फिर कटेगी ग्राहकों की जेब, महंगे हो सकते हैं Airtel, Jio और Vi के प्लान!
3,359 रुपये वाले एयरटेल रिचार्ज में पहले से ज्यादा डाटा
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले 91मोबाइल्स ने आपको जानकारी दी थी कि Airtel के 2,999 रुपये के रिचार्ज और 3,359 रुपये के प्लान में एक समान ही लाभ मिलते हैं। लेकिन, कंपनी ने चुपचाप 3,359 रुपये के प्लान में डेली 0.5जीबी डाटा एक्स्ट्रा एड कर दिया। पहले इन प्लान के बेनिफिट्स, वैधता और स्टैंडर्ड सर्विस में कोई अंतर नहीं था। लेकिन, अब दोनों ही प्लान में डाटा का फर्क है।
























