Airtel यूजर्स की हुई मौज, अब 14 दिन ज्यादा चलेगा ये रिचार्ज

Join Us icon

एयरटेल ने हाल ही में यूजर्स के लिए एक नया प्लान पेश किया था। लेकिन, अब कंपनी ने यूजर्स को बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, कंपनी ने 395 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैधता को 14 दिन के लिए बढ़ा दिया है। आपको याद दिला दे कि कंपनी ने इस प्लान को कुछ दिन पहले ही लॉन्च किया था। यह 56 दिन की वैलिडिटी के साथ आया था। लेकिन, अब यह प्लान 70 दिन तक चलता है। आइए आगे आपको प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की पूरी जानकारी देते हैं।

Airtel Rs 395 प्लान डिटेल

  • यह प्लान 600 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग लाभ के साथ आता है।
  • इसमें आपको विंक म्यूजिक का भी फ्री ऐक्सेस मिलेगा।
  • साथ ही यह प्लान Apollo 24|7 का तीन महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन भी देता है।
  • इस प्लान में यूजर्स को कुल 6जीबी डाटा ऑफर किया जाता है।

देखा जाए तो यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट है, जिन्हें डाटा से ज्यादा कॉलिंग और वैलैडिटी से मतलब होता है।

600 एसएमएस की खत्म होने के बाद, एयरटेल एसएमएस के लिए 1 रुपये और एसटीडी एसएमएस के लिए 1.5 रुपये का शुल्क लेगा। डाटा के लिए, यूजर्स एयरटेल ऑफ़र के डाटा वाउचर के साथ रिचार्ज कर सकते हैं। इस प्लान के साथ कोई अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर नहीं है। दूसरी ओर, रिलायंस जियो 5G ऑफ़र के साथ अपना 395 रुपये का प्रीपेड प्लान ऑफर करता है।

Jio का 395 रुपये वाला प्लान

इस प्लान की कीमत 395 रुपये है। इसके साथ प्लान में 84 दिनों के लिए कुल 6 जीबी इंटरनेट डाटा भी मिलेगा। डाटा के अलावा प्लान में फ्री कॉलिंग और टोटल 100 एसएमएस डेली फ्री मिलते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here