
टेलिकॉम कंपनी Airtel और वोडाफोन-आइडिया यानी Vi यूजर्स को कुछ बेस्ट प्रीपेड प्लान ऑफर कर रही हैं। यूजर्स को भी वही प्लान पसंद आते हैं, जिनमें ज्यादा डेली डाटा के साथ उनकी कीमत भी कम होती है। यूजर्स की इसी जरूरत को पूरा करने के लिए इन दोनों कंपनियों के पोर्टफोलियो में 79 रुपये का प्रीपेड प्लान मौजूद है। इस प्लान में दोनों कंपनियां डाटा और कॉलिंग के साथ कई और बेनिफिट भी दे रही हैं। आइए डीटेल में जानते हैं 79 रुपए वाले इस प्लान में कौन सी कंपनी का प्लान आपके लिए बेस्ट रहेगा।
Airtel का 79 रुपये वाला प्लान

इसी तरह का एक प्लान एयरटेल भी ऑफर करती है। इसकी कीमत 79 रुपये है। प्लान में 64 रुपये का टॉकटाइम और 200 MB डेटा मिलता है। हालांकि एयरटेल के इस प्लान में सिर्फ 28 दिन की वैलिडिटी ही दी जाती है। लोकल और एसटीडी कॉल्स के लिए यूजर्स से 60 पैसे/मिनट का चार्ज लिया जाता है।
Vi का 79 रुपए वाला प्लान

अपने लो-इनकम वाले ग्राहकों के लिए कंपनी के कॉम्बो वाउचर RC79 में 64 रुपए का टॉकटाइम और 200 MB इंटरनेट मिलता था, जिसकी वैधता 28 दिनों की होती है। इस प्लान में भी ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलेगी। यानी यूजर्स को लोकल और नेशनल कॉल्स पर प्रति मिनट 0.25 रुपये चार्ज किए जाएंगे।
जून में जियो रही टॉप पर
हाल ही में ट्राई की रिपोर्ट में सामने आया था कि जियो ने इस साल जून में 54.7 लाख सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं। वहीं, एयरटेल ने जून 2021 में 38.1 लाख नए यूजर्स जोड़े हैं। वहीं, टेलीकॉम इंडस्ट्री में तीसरी कंपनी वोडाफोन-आइडिया (Vi) को 42.8 लाख सब्सक्राइबर्स का नुकसान हुआ है। इसका मतलब ग्राहकों ने वोडाफोन-आइडिया का साथ छोड़ दिया है। टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के लेटेस्ट डाटा से इस बात की जानकारी सामने आई है।





















