अब 3 सर्किल में भी महंगा हुआ Airtel का सबसे सस्ता प्लान

Join Us icon
Highlights

  • एयरटेल के इस कदम के बाद आपको 56 रुपये एक्स्ट्रा खर्च करने होंगे।
  • अब कुल 19 सर्किल Airtel का एंट्री लेवल प्लान 155 रुपये का हो गया है।
  • इससे पहले कंपनी ने हरियाणा और ओडिशा में अपने शुरुआती प्लान को महंगा किया था।

भारतीय एयरटेल ने एक बार फिर से अपने ग्राहकों को झटका दिया है। दरअसल, कंपनी ने अब गुजरात, कोलकाता, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सर्किल में एंट्री लेवल यानी सबसे सस्ते प्लान को महंगा कर दिया है। इससे पहले इन सर्किल में कंपनी के एंट्री लेवल प्लान की कीमत 99 रुपये थी जो कि अब 155 रुपये हो गई है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि कुछ सर्किल में कंपनी के सस्ते प्लान को बंद किया हो। इससे पहलेे Airtel ने सबसे पहले हरियाणा और ओडिशा में अपने शुरुआती प्लान को महंगा किया था।

कम से कम कराना होगा 155 रुपये का रिचार्ज

Telecomtalk की खबर के अनुसार अब कुल 19 सर्किल Airtel का एंट्री लेवल प्लान 155 रुपये का हो गया है। यानी जिस प्लान के लिए आपको पहले 99 रुपये खर्च करने होते थे, उसी के लिए अब आपको 155 रुपये खर्च करने होंगे। आइए आगे आपको कंपनी के इन दोनों प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में जानकारी देते हैं। इसे भी पढ़ें: Airtel, Jio और Vi को मिला सर्विस सुधारने का फरमान, कॉल ड्रॉप और नेटवर्क से परेशान यूजर्स

1. Airtel Rs 155 रुपये वाला प्लान: एयरटेल के इस प्लान की कीमत 155 रुपये है, जिसमें 24 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। वहीं, रिचार्ज में कुल 1 जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है जो पूरे महीने यानी 24 दिन तक एक्टिव रहता है। इसके अलावा इसमें कुल 300 एसएमएस दिए जाते हैं।

2. Airtel Rs 99 रुपये वाला प्लान: Airtel के 99 रुपये वाले प्री-पेड प्लान में 99 रुपये का टॉक-टाइम ऑफर किया जाता था। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होती थी। इसे भी पढ़ें: Airtel का सबसे सस्ता साल भर चलने वाला प्लान, कीमत Rs 1799

आपको बता दें कि काफी समय से Airtel की ओर से प्री-पेड प्लान की कीमत में इजाफे की बात सामने आ रही है। वहीं, कंपनी Airtel प्रीपेड प्लान का एवरेज रेवेन्यू पर यूजर्स 129 रुपये से बढ़ाकर 300 करना चाहती है। वहीं, ऐसा लग रहा है कि इसकी शुरुआत 99 रुपये वाले प्लान से कर दी गई है। लेकिन, अभी इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here