Starlink को मिला बड़ा झटका, सैटेलाइट इंटरनेट देने के लिए तैयार है Airtel, बस इस बात का है इंतजार

Join Us icon

अगर आप भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस की शुरुआत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार खबर है। दरअसल, एलन मस्क की स्टारलिंक द्वारा भारत में अपनी सेवाएं शुरू करने से पहले एयरटेल सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने जा रही है। हाल ही में ANI को दिए एक इंटरव्यू में, भारती एंटरप्राइजेज के उपाध्यक्ष रंजन भारती मित्तल ने बताया कि उनकी सैटेलाइट टेलीकॉम सेवा शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है और केवल केंद्र सरकार की मंजूरी का इंतजार है।

सरकार की परमिशन का इंतजार

रिपोर्ट के अनुसार एयरटेल ने गुजरात और तमिलनाडु में अपने बेस स्टेशनों का काम पूरा कर लिया है और अब केवल संचालन शुरू करने की परमिशन का इंतजार कर रहा है। लॉन्च टाइमलाइन के बारे में बात करते हुए, रंजन ने बताया कि वे जैसे ही जरूरी मंजूरी मिलती है वह भारत में सैटेलाइट सर्विस की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Rajan Bharti Mittal, Vice Chairman of Bharti Enterprises (Image: ANI)

प्राइस भी होगा उचित

एयरटेल पहले ही 635 सैटेलाइट लॉन्च कर चुका है और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय बाजारों में संचालन कर रहा है। रंजन ने प्राइस को लेकर भी चर्चा की और बताया कि वे दूरस्थ क्षेत्रों में “उचित मूल्य” पर सेवाएं प्रदान करने की योजना बना रहे हैं।

स्टारलिंक को मिलेगी चुनौती

यह स्टारलिंक के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकती है, जो भारतीय बाजार में प्रवेश करने की प्लानिंग में है। लेकिन अभी भी कंपनी सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रहा है। इसके अलावा, स्टारलिंक की कीमतें अधिक हो सकती हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो दूरसंचार विभाग जल्द ही सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस के लिए स्पेक्ट्रम आवंटन पर निर्णय ले सकता है। सरकार ने इस संबंध में शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में जानकारी दी। पिछले साल 8 नवंबर को, TRAI ने सेवा प्रदाताओं और अन्य संबंधित पक्षों के साथ बैठक की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो जियो और एयरटेल के दबाव के बावजूद सरकार स्पेक्ट्रम का अलोकेशन एडमिनिस्ट्रेटिव तरीके से करने वाली है। इन कंपनियों ने टेरेस्टियल स्पेक्ट्रम की तरह ही स्पेक्ट्रम का अलोकेशन नीलामी प्रक्रिया से करने की मांग की थी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here