
टेलिकॉम क्षेत्र में अपने आप को सबित करने के लिए कंपनियां नए-नए ऑफर्स पेश कर रही हैं। वहीं, अब नए ऑफर्स के साथ कंपनी इनमें कुछ एंक्सट्रा बेनिफिट भी दे रही है, जिससे ग्राहकों को अपनी ओर खींचा जा सके। इसी को देखते हुए Airtel ने दूसरी टेलिकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए एक खास ऑफर पेश किया है।
इस ऑफर के अंदर कंपनी 399 रुपए, 448 रुपए और 499 रुपए के प्लान में 400एमबी डेली डाटा दे रही है। हालांकि कंपनी की वेबसाइट पर इन बेनिफिट्स की जानकारी अभी तक अपलोड नहीं की गई है। लेकिन, रिपोर्ट्स के अनुसार यह बेनिफिट्स अब एयरटेल के मोबाइल ऐप पर भी विजिबल हैं। इसे भी पढ़ें: Airtel ने रिवाइज किए दो प्लान, फ्री में मिल रहा 4 लाख रुपए का बीमा
399 रुपए वाला प्लान
एयरटेल के इस प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। वहीं, कंपनी पहले इस प्लान में प्रतिदिन 1जीबी डाटा ऑफर करती थी। लेकिन, अब इस प्लान में इस ऑफर के बाद यूजर्स को डेली 1.4जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में यूजर कुल 117.6जीबी डाटा डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटे कॉलिंग और एसएमएस का लाभ भी मिल रहा है। इसे भी पढ़ें: Jio या Airtel, जानें 299 रुपये में किस नेटवर्क पर मिलेगा ज्यादा फायदा
448 रुपए वाला प्लान
एयरटेल के 448 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को पहले 1.5जीबी डाटा मिलता था। वहीं, अब इस ऑफर के बाद 1.9जीबी डाटा मिलेगा। वहीं, इस प्लान की वैधता 82 दिन की है। एयरटेल टीवी प्रीमियम और विंक म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
इसके अलावा एयरटेल अपने 499 वाले प्लान में 84 दिन की वैधता देता है। इसके साथ 2जीबी डाटा मिलता है। अब इस प्लान में 400MB एक्स्ट्रा डेटा के साथ 2.4GB डेटा मिलता है।
बता दें कि इससे पहले कंपनी अपने ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स के लिए भी एक्स्ट्रा डाटा प्लान्स को पेश किया था। कंपनी एक्स्ट्रा डाटा 799 रुपये और उससे अधिक कीमत के प्लान्स में दे रही है।


















