
भारत की दूसरा सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर एयरटेल जल्द ही अपने प्लान्स की कीमत बढ़ा सकता है। इस बात को लेकर कुछ महीने पहले खुद कंपनी के चेयरमैन सुनिल मित्तल इशारा कर चुके हैं। वहीं, अब एक नई रिपोर्ट में सामने आया है कि भारती एयरटेल विधानसभा के इलेक्शन होने के बाद यूजर्स से ज्यादा वसूलने की तैयारी में हैं। दूसरी ओर, मुकेश अंबानी की Jio एक अलग रास्ता चुन सकती है। हालांकि, अभी तक किसी भी टेलीकॉम कंपनी की ओर से ऑफिशियल तौर पर टैरिफ हाइक को लेकर कोई बयान नहीं आया है।
चुनाव और आईपीएल के बाद महंगे होंगे प्लान्स?
कहा जा रहा है कि आईपीएल 2024 से देश में डाटा खपत को बढ़ावा मिलेगा जो यूजर्स को ज्यादा डाटा वाले प्लान्स को खरीदने पर मजबूर होंगे। वहीं, एक रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि चुनाव के बाद टैरिफ प्लान्स में बढ़ोतरी की घोषणा की जा सकती है। टैरिफ में 15% की जोरदार बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। एयरटेल की ओर से इसकी जल्द घोषणा कर सकती है।
जियो की स्ट्रेटेजी होगी अलग
दरअसल, मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक टैरिफ बढ़ाने की जगह रिलायंस जियो अधिक डाटा यूसेज को बढ़ावा देने पर फोकस कर रही है, जिसके यूजर्स ज्यादा डाटा वाला पैकेज खरीदेंगे। इस स्ट्रेटेजी के साथ, जियो हर यूजर से अच्छा रेवेन्यू बना सकता है। वहीं अगर भारती एयरटेल टैरिफ बढ़ाती है, तो टेलीकॉम दिग्गजों के बीच असमानता काफी ज्यादा बढ़ जाएगी क्योंकि Jio पहले से ही किफायती प्लान्स पेश कर सकती है।
सुनिल मित्तल ने दिया था हिंट
कुछ समय पहले मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक इंटरव्यू में सुनिल मित्तल ने कहा कि बाजार को टिकाऊ बनाने के लिए भारत में टेलीकॉम टैरिफ को बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, टैरिफ हाइक कब होगा और कितना होगा इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। गौरतलब है कि एयरटेल भारत की दूसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी है, जिसका मकसद आने वाले समय में अपना एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर 300 करोड़ रुपये तक पहुंचाना है। इसी कारण जल्द से जल्द एयरटेल अपने रिचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी करना चाहती है।









